न्यूज़भारतहेडलाइंस

3 घंटे 5 किलोमीटर का सफर और बनारसी गमछा लपेटे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री को देखने जब उमड़ पड़ा काशी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 3 घंटे में 5 किमी लंबा रोड शो किया। रथ पर पीएम के साथ सीएम योगी और यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। मोदी ने 30 मिनट तक बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की।

पीएम ने काशी में किया रोड शो
पीएम ने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरू किया। मोदी के स्वागत के लिए रास्ते में 100 मंच बनाए गए थे। मंच पर चढ़ कर लोगों ने हर-हर मोदी के नारे लगाए। डमरू, शहनाई और शंख बजाकर मोदी का स्वागत किया गया।रोड शो में पीएम के काफिले के आगे महिलाएं पार्टी का झंडा लेकर चल रही थीं। जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे लगाए गए।रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाएं ‘हमार काशी हमार मोदी’ लिखा पटका पहने पहुंचीं।पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और करीब 30 मिनट तक गर्भगृह में पूजा की।

 

पीएम मोदी -योगी ने जनता का हाथ जोड़कर किया अभिवादन
मोदी और योगी ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। पीएम का रोड शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सड़क के दोनों तरफ पैर रखने तक की जगह नहीं थी। काफिला रविदास गेट पर पहुंचा, तो पीएम ने अपने गले में गमछा डाल लिया। समर्थकों की भीड़ के कारण गाड़ी की स्पीड धीमी रही।

बंगाली समाज की महिलाओं ने गाए बंगाली गीत
रोड शो के दौरान बंगाली समाज की महिलाओं ने बंगाली गीत गाकर ​​​​​​​पीएम का स्वागत किया।

मुस्लिम महिलाएं बोलीं
मुस्लिम महिलाओं ने कहा- मोदी हमारे भाई हैं। हम लोग मोदी को देखने के लिए रात भर सोई नहीं हैं। मैंने मोदी को दुपट्टा भी भेंट किया। हम लोगों में कोई भेदभाव नहीं है। हम मुस्लिम महिलाएं चाहती हैं मोदी फिर से पीएम बनें।

मुस्लिम युवा बोले
मुस्लिम युवाओं ने कहा- मोदी बनारस से जीतेंगे। माहौल जोरदार है। आज उनसे नजरें मिलीं, लेकिन इस बार बीजेपी 400 पार नहीं जाएगी।

हिमांगी सखी बोलीं
मदनपुरा में हिमांगी सखी ने कहा- मोदी प्रचंड बहुमत से जीतें इसीलिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नाम वापस ले लिया है। मोदी को मेरा सपोर्ट है।

पीएम मोदी के स्वागत में गूंज रही शंख और शहनाई
रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। इस दौरान जगह-जगह कई समाज के मंच स्वागत के लिए सजाए गए हैं। हर तरफ शंख और शहनाई गूंज रही है।

रथ पर फेंका गमछा
अस्सी में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान किसी ने रथ पर गमछा फेंक दिया, जिसे SPG जवान ने पकड़ लिया और किनारे फेंक दिया।

पीएम के रोड शो में शिव-पार्वती के भेष में कलाकार
पीएम मोदी के रोड शो में शिव-पार्वती के भेष में कलाकार पहुंचे हैं।

समर्थकों का हाथ जोड़कर पीएम ने स्वागत किया
प्रधानमंत्री का रोड शो वाराणसी की गलियों से गुजर रहा है। मोदी हाथ जोड़कर समर्थकों का स्वागत कर रहे हैं।

मोदी को इस बार कम से कम 10 लाख वोट मिले
काशी में मुस्लिमों का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि पीएम मोदी को इस बार कम से कम 10 लाख वोट मिले। वो जब भी वाराणसी आएं हैं। कुछ न कुछ सौगात जनता को जरूर दी है।

कलाकारों ने मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी
वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। यादव समाज की ओर से कलाकारों ने मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी।

 

पीएम के रोड शो में पहुंचीं हिमांगी सखी।
पीएम के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने का दावा करने वाली हिमांगी सखी भी रोड शो में पहुंचीं है
पीएम का ट्वीट- काशी विशेष है, यहां के लोगों की गर्मजोशी और स्नेह अविश्वसनीय है

बाहुबली गाने पर गदा से करतब दिखाते कार्यकर्ता
अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी के सामने बाहुबली गाने पर गदा से करतब दिखाते बीजेपी के पहलवान कार्यकर्ता।

हाथ जोड़कर काशीवासियों का पीएम ने किया अभिवादन
पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर चढ़ कर लोग हर- हर मोदी के नारे लगा रहे हैं। रोड शो के दौरान पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिख रहे हैं।

ठुमरी गायिका पद्मश्री पंडित सोमा घोष की प्रस्तुति
पीएम के स्वागत में ठुमरी गायिका पद्मश्री पंडित सोमा घोष जंगमबाड़ी मठ के पास बने मंच पर प्रस्तुति दे रहीं हैं।

पीएम की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग
प्रधानमंत्री की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब दिखे। घर की छतों से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मोदी की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगा हुए हैं। युवा दूर से ही पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

पीएम ने BHU गेट पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

प्रयागराज से 150 किन्नर वाराणसी पहुंचे
रोड शो में शामिल होने के लिए प्रयागराज के 150 किन्नर वाराणसी पहुंचे हैं। इसमें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य स्वामी कौशल्या नंदन गिरि उर्फ टीना मां शामिल हैं। इनका कहना है कि किन्नर समुदाय के लोग प्रधानमंत्री और बीजेपी के साथ हैं।

 

51 जगहों पर पीएम की आरती उतारी जाएगी
पीएम की 51 जगहों पर आरती उतारी जाएगी। वह रविदास गेट के सामने पर चिता भस्म की होली की प्रस्तुति देखेंगे।
पीएम के स्वागत के लिए जंगमबाड़ी पहुंची बच्ची

रोड शो में BHU के छात्र पहुंचे
रोड शो में आए BHU के छात्र विनीत राय ने कहा- इस बार 400 पार का नारा है। हमारी मांग है कि BHU में छात्र संघ चुनाव बहाल हो। साथ ही सरकार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी काम करना होगा।

बीएचयू गेस्ट हाउस पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू गेस्ट हाउस में पहुंच चुके हैं। बीएचयू मुख्य द्वार से पीएम का काफिला मालवीय प्रतिमा पर पहुंचेगा। प्रधानमंत्री महामना को माल्यार्पण करेंगे। जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे और फिर विशेष रथ में सवार होंगे।पीएम के काफिले पर जंगमबाड़ी से होगी पुष्प वर्षा।पीएम के काफिले पर जंगमबाड़ी से होगी पुष्प वर्षा।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *