उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है। 4 प्रस्तावक और सीएम योगी उनके साथ मौजूद रहे। प्रस्तावकों में गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर शामिल रहे। गणेश्वर शास्त्री ने ही राम मंदिर का मुहूर्त निकाला था, जबकि अन्य तीन स्थानीय भाजपा नेता हैं।
पीएम मोदी बोले
पीएम नामांकन कक्ष में करीब 50 मिनट रहे। वह प्रस्तावकों के साथ कक्ष में खड़े रहे। जब डीएम ने उन्हें कुर्सी पर बैठने के लिए कहा, तब वह बैठे। पीएम ने शुभ मुहूर्त पुष्य नक्षत्र में 4 सेट में नामांकन दाखिल किया। गणेश्वर शास्त्री ने बताया कि 11.40 से 12.15 तक शुभ मुहूर्त रहा। इसमें सारे ग्रह एक साथ होते हैं।
नामांकन करने के बाद पीएम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुझे आप सब से कुछ कहना है, फिर 5 सेकेंड रुकने के बाद बोले…थैंक यू। आप लोगों ने मेरे लिए बहुत कुछ किया।इसके अलावा पीएम ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा- मैं यह मानता हूं कि मेरे देश के लोग मुझे वोट देंगे। जिस दिन मैं हिंदू-मुसलमान करूंगा, उस दिन सार्वजनिक जीवन में रहने लायक नहीं रहूंगा।
पीएमने 20 मिनट तक किया गंगा पूजन
इससे पहले, पीएम BLW गेस्ट हाउस से सुबह 9.30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां उन्होंने 20 मिनट तक गंगा पूजन किया। 6 पंडितों ने गंगा पूजन कराया। इसके बाद आरती कर क्रूज से नमो घाट पहुंचे। पीएम ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।
पीएम के नामांकन में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, लोजपा (R) प्रमुख चिराग पासवान, रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, आएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी वाराणसी पहुंचे।
पीएम ने डीएम के सामने खड़े होकर पढ़ा शपथ पत्र
नामांकन के दौरान पीएम ने डीएम के सामने खड़े होकर शपथ पत्र पढ़ा। कहा- मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं। सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करता हूं मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखता हूं। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण रखूंगा।
पीएम बोले
पीएम मोदी ने X पर लिखा- वाराणसी से लगातार तीसरी बार नामांकन कर बेहद उत्साहित हूं। 10 वर्षों में आप सबसे जो अद्भुत स्नेह और आशीर्वाद मिला है, उसने मुझे निरंतर सेवाभाव और पूरे संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है। आपके भरपूर समर्थन और सहभागिता से मैं अपने तीसरे टर्म में भी नई ऊर्जा-शक्ति के साथ यहां के चौतरफा विकास और जनता-जनार्दन के कल्याण में जुटा रहूंगा।
वाराणसी में भावुक हुए पीएम मोदी
वाराणसी में चैनल से बातचीत में पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा-मुझे लगता है कि कहीं मुझसे कोई गलती न हो जाए। झंडे की ओर इशारा करते हुए कहा कि देखो ये शायद भाजपा नहीं है सबको जोड़ने के लिए है। तब मुझे लगता है कि परमात्मा ने खुद मुझे किसी काम के लिए भेजा है। परमात्मा ने मुझे ही चुना। एक प्रकार से मैं सारे बंधनों से विरक्त हो गया।
पीएम बोले
पीएम ने वाराणसी में मीडिया चैनल से बातचीत की। इस दौरान घुसपैठिया, ज्यादा बच्चा पैदा करने वाले जैसे भाषण से जुड़े सवाल पर पीएम ने कहा- मैं हैरान हूं कि किसने आपसे कहा कि जब ज्यादा बच्चों की बात होती है, तो मुसलमानों को जोड़ देते हैं।हमारे यहां गरीब परिवार में भी कुछ ऐसा ही हाल है। इस बार मुसलमान आपको वोट देगा? आपको उनके वोट की चाहत है? जवाब में पीएम ने कहा- मैं यह मानता हूं कि मेरे देश के लोग मुझे वोट देंगे। जिस दिन मैं हिंदू-मुसलमान करूंगा, उस दिन सार्वजनिक जीवन में रहने लायक नहीं रहूंगा।
पीएम ने लिखा- काशी के मेरे परिवारीजनों का हृदय से आभार
मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा-हर बूथ पर 375 वोट पिछली बार से अधिक लाना है
पीएम बोले
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पीएम ने भाषण के शुरुआत में कार्यकर्ताओं से कहा -मुझे आप सब से कुछ कहना है, फिर 5 सेकेंड रुकने के बाद बोले…थैंक यू। आप लोगों ने हमारे लिए बहुत कुछ किया।
पीएम ने कहा- 375 वोट हर बूथ पर पिछली बार से अधिक लाना है, जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित रहेगा।
आरएलएम प्रमुख बोले
आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- देशभर से NDA के बड़े नेता आए थे। प्रधानमंत्री ने नामांकन किया। हम सब लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारी मतों से वे वाराणसी से चुनाव जीतेंगे और मजबूती से सरकार भी बनेगी। वहां (INDIA गठबंधन) न कोई नेता है, न समन्वय है।
जीतन राम मांझी बोले
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(HAM) नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। हमारा ‘400 पार’ का संकल्प अवश्य पूरा होगा।
बेगूसराय से वाराणसी पहुंचा भाजपा समर्थक
पीएम मोदी के नामांकन में बिहार के बेगूसराय के श्रवण शाह पहुंचे। उन्होंने कहा-पीएम की लहर पूरे देश में है। बिहार में भी है। उनको जीतने के लिए मैं बनारस में चुनाव प्रचार करूंगा। प्रधानमंत्री यूपी और बिहार में जहां भी जाते हैं, मैं वहां जरूर पहुंचता हूं।














