उत्तर प्रदेशचुनावराजनीति

एमएलसी चुनाव: वाराणसी में निर्दल प्रत्याशी बृजेश सिंह ने वापस लिया पर्चा, जाने पूरी खबर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत के बाद 25 मार्च को योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश की सियासत एमएलसी चुनाव को लेकर भी गर्म है।

आज बृजेश सिंह उर्फ अरुण सिंह ने एमएलसी चुनाव के लिए वाराणसी में अपना पर्चा वापस ले लिया है। बृजेश सिंह इस सीट से निवर्तमान एमएलसी हैं। वह मैदान से हट गए हैं मगर उनकी पत्‍नी अभी भी डटी हैं।

पिछली बार साल 2016 में हुए बृजेश सिंह ने चुनाव में निर्दल प्रत्‍याशी के रूप में पर्चा भरा था। हालांकि बाद में भाजपा ने उन्‍हें समर्थन दे दिया था। इस बार भी उन्‍होंने निर्दल प्रत्‍याशी के रूप में पर्चा भरा था। मगर गुरुवार को नाम वापसी के दिन वापस ले लिया।

साल 2016 के विधान परिषद चुनाव में सपा की उम्‍मीदवार मीना कुमारी को बृजेश सिंह ने 19 सौ मतों के अंतर से मात दी थी।

बृजेश को मिले थे 3038 वोट


2016 के चुनाव में बृजेश सिंह को कुल 3038 वोट मिले थे। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी मीना सिंह सिर्फ 1084 वोट ही हासिल कर सकी थीं। इस बार भी बृजेश सिंह के चुनाव में उतरने के बाद से कहा जा रहा था कि यह सीट भाजपा ने अपने विधायक सुशील सिंह के चाचा के लिए छोड़ दी है मगर ऐसा नहीं हुआ। इस सीट से भाजपा ने डॉ.सुदामा सिंह पटेल को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

सपा की ओर से उमेश कुमार मैदान में हैं। बृजेश के नाम वापस लेने के बाद से सियासी गलियारों में नए सिरे से कयास लगाए जाने लगे हैं।

Related Posts

होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…

1 of 261

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *