मनोरंजन

खेसारी लाल यादव पर FIR दर्ज, अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप

लगता है खेसारी लाल यादव के बुरे दिन शुरु हो गए हैं। इन दिनों भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के बुरे दिन चल रहे हैं। एक के बाद एक उनके खिलाफ लोग पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। ताजा मामला उनके एक गाने को लेकर विवाद का है। इस गाने को लेकर उनपर महिलाओं को लेकर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मुंबई में मामला दर्ज कराया गया है।

सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख श्री सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ ये मामला दर्ज कराया है। खेसारी पर आरोप है कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने ‘चाची के बाची सपनवां में आती है’ का उदाहण दिया है। सिंह ने यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं एक अन्य मामले में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने खेसारी पर धमकी देने से सहित कई गंभीर आरोप लगाये हैं। बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी कैसर आलम ने बताया कि आवेदन मिला है। शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *