मनोरंजन

100 करोड़ की कमाई की ओर बढ़ी दृश्यम 2

बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े बजट और सुपरस्टार्स की फिल्में पिटने के बाद दृश्यम 2 बॉलीवुड खुशखबरी लेकर आई है। जहां बॉयकॉट ट्रेंड चलने के चलते बड़े बजट की फिल्में भी पिट रही थी और फिल्मकारों को बड़ा नुकसान हो रहा था। उनके लिए राहत की सांस लेने वाली बात है।

दरअसल दृश्यम 2 ने दर्जनों फिल्मों के फ्लाप होने के बाद अच्छी कमाई की है और कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिससे बॉलीवुड के लोग काफी खुश हैं। खासकर दृश्यम 2 की टीम तो खुश हैं ही। फिल्म की रिलीज के 6 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई की सिलसिला जारी है।

‘दृश्यम 2’ जल्द ही 100 करोड़ की क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है. फिल्म की कमाई पर एक नजर ड़ालें तो ‘दृश्यम 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 15.38 करोड़ रुपए रहा था. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा और इसने 21.59 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने तीसरे दिन 27.17 करोड़ रुपये कमाए.

वहीं चौथे दिन भी फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही और 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म की पांचवें दिन की कमाई भी अच्छी रही.  ‘दृश्यम 2’ ने 5वें दिन 10.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’का लोगों से खूब वाहवाही लूट रही है. यही वजह है कि फिल्म की कमाई का सिलसिला उसी रफ्तार से जारी है. 

इस फिल्म में अजय देवगन तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रेया सरन जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया है। सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ 18 नवंबर को रिलीज हुई थी।

Related Posts

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *