मनोरंजन

20 साल काम करने के बाद भी खुद की पहचान नहीं बनी: शमिता शेट्टी

बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी लगातार सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. एक हफ्ते के भीतर ही दर्शकों से लेकर शो के होस्ट करण जौहर को अपने गेम से इम्प्रेस कर दिया है.

रविवार को हुए पहले वीकेंड का वार में करण ने शमिता की तारीफ की और कहा कि वो अच्छा खेल रही हैं. इसके साथ ही करण ने शमिता से ये पूछा कि क्या वो कोई इमोशनल बैगेज लेकर चल रही हैं क्योंकि कई बार वो शो में कुछ खोयी-खोयी सी भी दिखती हैं.करण की ये बात सुनकर शमिता इमोशनल हो गईं.


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शमिता ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 20 सालों का सफर उनके लिए आसान नहीं रहा है क्योंकि उन्हें हमेशा अपनी बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी की परछाई तले ही चलना पड़ा है. शमिता ने कहा, 20-25 साल का सफर इस इंडस्ट्री में मेरे लिए बिलकुल आसान नहीं रहा है.

मैं एक इंसान के तौर पर अब ज्यादा कॉन्फिडेंट हूं. लोग मुझे अब भी शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता के रूप में पहचानते हैं और बुलाते हैं. शिल्पा की परछाई मेरे लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है और मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मेरे पास उनका सपोर्ट है लेकिन लोग अब भी नहीं जानते कि असलियत में मैं कौन हूं और कैसी हूं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शमिता ने कहा कि वह अपना नाम कमाना चाहती हैं और चाहती हैं कि उन्हें अपने नाम और काम काम की वजह से पहचाना जाए.इससे पहले शमिता ने बिग बॉस ओटीटी में एंट्री करके सबको चौंका दिया था.

दरअसल उनके जीजा राज कुंद्रा पर पोर्न केस में फंसने के चलते परेशान बहन शिल्पा को देखते हुए किसी ने नहीं सोचा था कि शमिता किसी रियलटी शो में नजर आ सकती हैं लेकिन शमिता ने शो में आकर कहा कि पर्सनल लाइफ की परेशानियों को वो प्रोफेशनल लाइफ का हिस्सा नहीं बना सकती हैं इसलिए उन्होंने शो में आना स्वीकार किया.

Related Posts

दो भाईयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी, अब पत्नी हुई प्रेग्नेंट, तीनों ने रील बनाकर ये बताया

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से जुड़ी एक अनोखी कहानी…

Tinder Show में बवाल: गालियां देते हुए लड़के को पीटने लगी लड़की, हंगामे के बीच उतरे कपड़े

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों तीखी बहस का विषय…

1 of 59

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *