गॉसिपफैशनमनोरंजन

सोशल मीडिया स्टार आरोही को मिला कॉमेडी शो में मौका

चंद साल पहले की बात है जब सोशल मीडिया का दौर चला था तब किसी को अंदाजा नहीं था कि यह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएगा। आज डिजिटल और सोशल मीडिया हमारे जीवन के हर रंग को रग रही है। एक वर्चुअल जिंदगी में अपने आप को तलाशती सपनों की जिंदगी को भी सार्थक कर रही है। आज सोशल मीडिया के बगैर काम नहीं चल सकता है ये बात साबित हो चुकी है।

ऐसे ही सार्थक सोच के साथ मुंबई के एक निर्माता ने पहल करते हुए सोशल मीडिया के लोकप्रिय चेहरे को कॉमेडी शो के जरिए मौका दे रही है। मुंबई मायानगरी में किसी भी मध्यमवर्गीय लड़की के लिए मुकाम बनाना आसान नहीं होता है। मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने के लिए मुंबई का रुख हर साल हजारों कलाकार करते हैं, लेकिन उनमें से सफलता गिने-चुने लोगों को ही मिलती है।

अगर इस इंडस्ट्री में आपका कोई गॉड फादर हो, तब तो ठीक है, वरना आपको बहुत धक्के खाने पड़ते हैं। कुछ कलाकार इन सबक लेकर आगे बढ़ जाते हैं और कुछ वापस अपने घर लौट जाते हैं।

हम आज आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं। जो एक बेहद साधारण सी पृष्ठभूमि से आने के बावजूद अपने मेहनत के बल पर ना सिर्फ सोशल मीडिया स्टार बनी बल्कि जल्द ही छोटे पर्दे पर कॉमेडी शो के माध्यम से धूम मचाने को तैयार है।

जी हां ‘अब हंसेगा इंडिया’ के माध्यम से वह पूरे भारत को हंसाने के लिए तैयार है। इस शो में अनीस बज्मी, भाग्यश्री और जॉनी लीवर जज की भूमिका में नजर आएंगे।21 वर्षीय आरोही मूल रुप से नोए़डा की रहने वाली है। उसके कई वीडियो टिक-टॉक पर काफी वायरल हुए थें। टिक-टॉक भारत में बंद होने के बाद उनकी लोकप्रियता इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लगातार बढ़ती जा रही है। काफी कम समय में वह सोशल मीडिया पर एक जाना पहचाना नाम बन चुकी है।

उसके वीडियो की मिलियन लोगों तक पहुंच हैं। यही वजह है कि अब उसे छोटे पर्दे पर काम करने का मौका मिल रहा है। जिसके माध्यम से वह दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

एक्टिंग, डांसिंग और मॉडलिंग में रुचि रखने वाली आरोही अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीतना चाहती है। फिलहाल तो आरोही के फैंस को उनके आने वाली कॉमेडी शो हंसेगा इंडिया का काफी इंतजार है।

What's your reaction?

Related Posts

एक्ट्रेस ने फिर लगाया हॉटनेस का तड़का, सोफिया अंसारी ने शेयर किया ऐसा वीडियो, फैंस बोले- हमें सिर्फ ये चाहिए

खबर इंडिया की।सोशल मीडिया पर इन दिनों शॉर्ट वीडियो और रील्स का क्रेज तेजी से बढ़…

1 of 48

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *