मनोरंजन

मिनी स्कर्ट पहन गार्डन में मौनी रॉय, कराया बोल्ड फोटोशूट,

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. अपनी बोल्ड और हॉट फोटोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली मौनी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. वह अपने अभिनय के साथ-साथ स्टालिश अंदाज और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. 

अब एक बार फिर से मौनी अपने लेटेस्ट फोटोशूट के चलते फैंस के बीच छा गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक टॉप और मिनी प्रिंटेड स्कर्ट में नजर आ रही हैं और बेहद बोल्ड दिख रही हैं. मौनी ने एक साथ बहुत सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गार्डन में खड़े होकर अलग-अलग किलर पोज देती दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने फिर से फैंस को मदहोश कर दिया है. 

लाइट मेकअप और ओपन हेयर के साथ मौनी ने अपने लुक को और हॉट बनाया है. एक्ट्रेस ने एक बार फिर से बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं. बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों दोहा में हैं और लगातार अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं. फोटोज शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, ‘Secret garden’. जहां एक ओर उनकी इन फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, फैंस उनके इस लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. एक्ट्रेस के इस अंदाज से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है. 

गौरतलब है कि मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 2022 तक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. हालांकि, फिलहाल इस बारे में एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी, जिसमें वह आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं.

एक्टिंग के अलावा मौनी अपने चाहने वालों के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया साइट्स पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कन तेज कर देती हैं. आज वह उस मुकाम पर हैं जहां फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं. उनके फैंस हमेशा ही उन्हें पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित रहते हैं.

Related Posts

अश्लील गाना और गंदे इशारे… मां-बेटी ने सोशल मीडिया पर बनाई ऐसी रील, लोग भी हुए हैरान

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

1 of 61

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *