मनोरंजन

रक्षाबंधन पर भावुक हुई सुशांत सिंह राजपूत की बहन, पुरानी फोटो की शेयर

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था. आज भी उनकी यादें सभी के दिल में बरकरार हैं. उनके फैन्स सुशांत सिंह राजपूत को अकसर सोशल मीडिया पर याद करते रहते हैं.

उनकी बहनें भी आए दिन उनकी याद में पोस्ट शेयर करती रहती हैं. वहीं जब आज रक्षाबंधन है तो ऐसे मौके पर भाई की याद आना स्वभाविक है. उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रक्षाबंधन के इस अवसर पर सोशल मीडिया पर अपने भाई को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है.

श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर भाई सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक बहुत भावुक पोस्ट शेयर किया  है. पोस्ट के साथ उन्होंने सुशांत के साथ अपनी बचपन की एक फोटो भी शेयर की है. इसी के साथ श्वेता ने कैप्शन में लिखा है ‘Love You Bhai, we will always be together’. जिसे देखा सुशांत के फैन्स का भी दिल भर आया है और वो भी सुशांत को याद कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है ‘Our Shushant will always remain alive in our hearts’, तो दूसरे फैन ने लिखा है ‘रूह से जुड़े रिश्तों पर फरिश्तों के पहरे होते है, कोशिशें कर लो तोड़ने की ये और भी गहरे होते हैं’.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है. साथ ही फिल्म ‘छिछोरे’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की तरफ से सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के खिताब से भी नवाजा गया है. सुशांत सिंह राजपूत पिछले साल 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उनकी इस तरह अचानक हुई मौत से उनका परिवार आज भी नहीं उबर पाया है.

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

उफ्फ.. ये किस समाज में आ गए हम, दो लड़कियों के बीच हुआ साइज को लेकर कॉम्पिटिशन, वीडियो भी बनाया.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर दो युवतियों का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 of 65

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *