दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अब पूरी तरह साफ होगी यमुना: नदी को फिर से जिंदा करने के लिए एक्शन में मोदी सरकार, अमित शाह ने की हाई लेवल मीटिंग

उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली में नाला बन चुकी यमुना नदी को फिर से जिंदा करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की। इसमें यमुना के पुनर्जीवन के साथ ही दिल्ली में पानी की डिमांड और सप्लाई को लेकर डिटेल सर्वे कराने की बात कही गई।

मीटिंग में दिल्ली के दो बड़े ड्रेन नजफगढ़ और शाहदरा ड्रेनों का ड्रोन से सर्वे कराने की बात कही गई। ताकि इनमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाने के साथ ही इनकी श्री डी मैपिंग करके यमुना को साफ करने के दिशा में काम किया जा सके। साथ ही दिल्ली में पानी की कमी को पूरा करने पर हर घर के हिसाब से सर्वे करने के भी निर्देश दिए।

अमित शाह ने की हाईलेवल मीटिंग
इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। इसमें केंद्रीय हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन समेत दिल्ली और केंद्र सरकार से संबंधित अन्य मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।

एक्शन मोड में मोदी सरकार
मीटिंग में गृह मंत्री शाह ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को जल प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए ऐक्शन मोड में आने की बात कही। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कहा कि दिल्ली सरकार को औद्योगिक इकाइयों से बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के लिए तेजी और गंभीरता से काम करना होगा। यमुना नदी में दिल्ली के अलावा बाकी राज्यों से घुलने वाले कई तरह के केमिकल के बारे में भी कहा कि इसके लिए सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना होगा।

इस वजह से हो रहा नदी में प्रदूषण
उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना नदी में सबसे ज्यादा पाल्यूशन नजफगढ़ और शाहदरा के मुख्य ड्रेनों से हो रहा है। इसके लिए बायोकेमिकल ऑक्सिजन डिमांड (BOD) को सुधारने की दिशा में काम करना होगा। इन दोनों ड्रेनों की ड्रोन से सर्वे कराया जाए। नदियों को स्वच्छ करने के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) का बजट बढ़ाने की आवश्यकता है।

अमित शाह का इन मुद्दों पर फोकस
शाह ने यमुना की सफाई के साथ-साथ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की कैपेसिटी बढ़ाने पर भी विशेष जोर देते 2028 तक STP क्षमता 1500 MGD तक बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को भी मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मॉनसून सीजन में होने वाली बारिश के पानी को स्टोर करने के लिए दिल्ली सरकार को काम करना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में बोरवेल के माध्यम से अनियंत्रित होती जा रही पानी की खिंचाई को एक बड़ी समस्या बताते हुए इस पर दिल्ली जल बोर्ड को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 788

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *