दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की बेल से आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी राहत, जानें क्या बोले अरविंद केजरीवाल

उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके सत्येंद्र जैन की जमानत ने आम आदमी पार्टी को बड़ी राहत दी है. उनकी बेल से खुश दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि- सत्येंद्र जैन को दो साल से ज्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिल गई. इनका कसूर क्या था? इनके यहां कई कई बार रेड हुई. एक पैसा भी नहीं मिला.आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा,कि-इनका कसूर सिर्फ इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बनाये और दिल्ली के सभी लोगों का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया. मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के लिए और गरीबों का फ्री इलाज रोकने के लिए मोदी जी ने इन्हें जेल में डाल दिया. लेकिन भगवान हमारे साथ है. आज ये भी रिहा हो गए.

 

वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा,सत्यमेव जयते
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार (18 अक्टूबर) को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत दी. जज ने 50 हजार रुपये के जमानत बॉण्ड भरने और इतनी ही राशि के दो मुचलकों पर राहत देने का फैसला सुनाया.आज जैन जेल से बाहर आएंगे. सूत्रों ने बताया कि- जैन को तिहाड़ जेल से लेने के लिए आप के बड़े नेता जाएंगे.

 

जानें-सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?
जमानत पर दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”चलिए अब आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. सारे षड्यंत्रों के बावजूद सभी साथी बाहर आ गये. सत्यमेव जयते.”

मई 2022 में हुई थी गिरफ्तारी
आपके वरिष्ठ नेता जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 30 मई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मिली थी. हालांकि बाद में उन्हें सरेंडर करना पड़ा. अब वो 19 महीने के बाद जेल से बाहर आएंगे.

Related Posts

1 of 862

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *