न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

राइजिंग भारत समिट 2025: पीएम मोदी हुए सम्मेलन में शामिल, कहा- एंटरटेन इडंस्ट्री को हम लोग नेक्सट लेवल पर ले जा रहे

उमाकांत त्रिपाठी। ‘राइजिंग भारत समिट 2025’ के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेव को लेकर खुलकर बात की. पीएम ने कहा कि- एंटरटेनमेंट आज दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री में से एक हैं. आने वाले समय में इसका और विस्तार होगा. ऐसे ही समय में हमने आर्ट और कल्चर को सेलिब्रेट करने के लिए हमने वेव का विस्तार किया है.

बीते साल के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने वेव्स शिखर सम्मेलन के शुभारंभ की घोषणा की थी. अब ‘राइजिंग भारत समिट 2025’ के मंच पर उन्होंने बताया कि- भारत को वैश्विक कंटेंट क्रिएशन का केंद्र बनाने पर जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि- एंटरटेन इडंस्ट्री को हम लोग नेक्सट लेवल पर ले जा रहे हैं.

भारत बनेगा एंटरटेनमेंट की महाशक्ति!
प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि-आज एंटरटेनमेंट दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है और आने वाले समय में इसका और विस्तार होने वाला है. ऐसे समय में भारत ने कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए एक खास पहल की है – WAVES (World Audio, Visual and Entertainment Summit) उन्होंने बताया कि- अगले महीने मुंबई में WAVES समिट का आयोजन किया जाएगा. इसमें फिल्में, पॉडकास्ट, म्यूजिक, गेमिंग, वर्चुअल रिएलिटी (VR) और ब्रॉड्कास्टिंग जैसे तमाम क्रिएटिव सेक्टर शामिल होंगे.

जानें- क्या होगा इस समिट का मकसद
पीएम मोदी ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि, ‘Create in India’ के मंत्र को अपनाकर भारत के कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाना. यह मंच भारत और दुनियाभर के कलाकारों को एक साथ लाएगा, उन्हें जोड़ने, सिखाने और आगे बढ़ाने का काम करेगा. साथ ही एंटरटेन इडंस्ट्री को हम लोग नेक्सट लेवल पर ले जा रहे हैं क्योंकि भारत में गेमिंग, पॉडकास्ट एंटरटेनमेंट यहां सब कुछ है. हमने क्रि और आज जो मैं इस वेव की बात कर रहा हूं. वेव यानी World Audio, Visual and Entertainment Summit.मुंबई में इसका बहुत बड़ा आयोजन होने वाला है. ये लगातार होने वाली है. क्रेट इन इंडिया दुनियाभर के आर्टिस्ट को भारत में आने का अवसर देगा. मैं सभी को कहूंगा कि इस मोमेंट का हिस्सा बने.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *