न्यूज़भारतहेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में दिए गए पद्म अवॉर्ड्स: अमित शाह ने विजेताओं के लिए होस्ट किया डिनर

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में गुरुवार को पद्म अवॉर्ड्स दिए गए। यह पद्म अवॉर्ड्स वितरण का दूसरा हिस्सा था। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पुरस्कार विजेताओं को परिजन भी शामिल हुए।
समारोह का सबसे भावुक और गर्व से भरा पल सोशल वर्कर डॉ. केएस राजन्ना को पद्म श्री अवॉर्ड दिए जाने का था। डॉ. राजन्ना ने पोलियो के कारण अपने हाथ-पैर गवां दिए थे। बावजूद इसके वे मैकेनिकल इंजीनियर बने। पैरालिंपिक में गोल्ड जीता, साथ ही कई दिव्यांगों को रोजगार दिया।समारोह के बाद अमित शाह ने अपने घर पर डिनर होस्ट किया। जिसमें रामचरण तेज, चिरंजीवी, वैजयंती माला समेत पद्म पुरस्कार विजेता शामिल हुए।राजन्ना ने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम मोदी का शुक्रिया किया। डाइस पर चढ़ने से पहले उसे प्रणाम किया और उसके बाद राष्ट्रपति से अवॉर्ड लिया।

 

यह है पद्म अवॉर्ड सेरेमनी के कुछ मोमेंट्स
भारत की पहली महिला हाथी महावत हस्ती कन्या पार्वती बरुआ, तेलंगाना की मूर्तिकार वेलु आनंदचारी, त्रिपुरा की बुनकर स्मृति रेखा चकमा पद्म श्री प्रदान किया गया।
पंजाब के रंगमंच कलाकार प्राण सभरवाल भी मोदी के पास गए और उनके पैर छूने की कोशिश की।
नागालैंड के सामाजिक कार्यकर्ता सानो वामुजो और योग गुरु किरण लाभशंकर व्यास ने राष्ट्रपति से पद्म श्री लेने के पहले प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया।
मुर्मू ने कुछ पुरस्कार देने के लिए मंच से नीचे उतरीं। इनमें सिक्किम के बांस शिल्पकार जोडेन लेप्चा भी शामिल थे। वे पारंपरिक पोशाक और रंगीन टोपी पहनकर आए थे।

आइए जानते है क्या हैं पद्म अवॉर्ड्स,और किसे मिलते हैं?
सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शुमार पद्म पुरस्कार तीन कैटेगरी में दिए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान हर साल गणतंत्र दिवस पर होता है।
इस बार 2024 के लिए 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को तीन पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए थे।

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *