दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

NDA संसदीय दल की बैठक: पीएम मोदी का विपक्ष पर करारा हमला, कहा- नेहरू ने किया बंटवारा

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया. बैठक में एनडीए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का औपचारिक परिचय कराया गया. प्रधानमंत्री ने उन्हें सम्मानित भी किया. संसद के लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित इस बैठक में सीपी राधाकृष्णन शामिल हुए और सांसदों से मुलाकात की.बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के बारे में कहा कि वह ओबीसी समाज से आने वाले जमीनी नेता हैं, बेहद सहज स्वभाव के हैं और राजनीति को खेल की तरह नहीं लेते.

पीएम मोदी ने नेहरू पर बोला हमला
एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडस वॉटर ट्रीटी (सिंधु जल समझौता) पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पहले देश का बंटवारा किया और फिर पानी का भी बंटवारा कर दिया.

नेहरू के फैसले को पीएम मोदी ने बताया किसान विरोध
पीएम मोदी ने कहा,कि- सिंधु जल समझौते के तहत 80 फीसदी जल पाकिस्तान को सौंप दिया गया. बाद में नेहरू ने अपने सचिव के माध्यम से यह गलती स्वीकार करते हुए कहा था कि इसका कोई फायदा नहीं हुआ. यह समझौता पूरी तरह किसान विरोधी था.”

विपक्ष से सीपी राधाकृष्णन को समर्थन देने की अपील
पीएम मोदी ने विपक्षी दलों से अपील की है कि वे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का समर्थन करें, ताकि उपराष्ट्रपति का चुनाव आम सहमति से हो सके. पीएम मोदी ने कहा कि- राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के लिए एक बहुत अच्छा नाम हैं. उन्होंने कहा, कि- उनका जीवन पूरी तरह विवादों से रहित रहा है. वे बेहद सरल और सहज व्यक्ति हैं. सभी को मानना होगा कि वे इस पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार हैं.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *