न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में हैं यूट्यूबर आशीष चंचलानी? खुद फोटो शेयर कर फैंस को बताया

खबर इंडिया की।आशीष चंचलानी ने यूट्यूब की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद उनके तमाम चाहने वाले उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं. साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि वो बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं.12 जुलाई को आशीष ने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम के साथ एक फोटो शेयर की है. तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. एली ने अपने हाथ में फूलों का गुलदस्ता भी ले रखा है. इस फोटो को शेयर करते हुए आशीष ने कैप्शन में लिखा,कि-  “आखिरकार.” आगे उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी ड्रॉप की है.

जानिए- मुनव्वर फारूकी का रिएक्शन
इस तस्वीर और एक शब्द के कैप्शन से लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसे कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. फैंस के साथ-साथ इस पोस्ट पर कई सितारों के भी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं और सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं. मुनव्वर फारूकी ने लिखा,कि- फिल्म के प्रीमियर में जाने के फायदे. आगे उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी शेयर की है.मुनव्वर अपने इस कमेंट के जरिए किस ओर इशारा कर रहे हैं, ये कुछ क्लियर नहीं हो रहा है. एक यूजर ने लिखा,कि- अपना आशु शादी कर रहा है फाइनली.” एक और शख्स ने लिखा, “मुबारक भाई.”

जानिए- क्या प्रैंक कर रहे हैं आशीष चंचलानी
जहां एक तरफ लोग दोनों को मुबारकबाद दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि ये प्रैंक होगा. आरजे महवश को भी ऐसा ही लगता है. उन्होंने कमेंट किया,कि- मैं ‘आखिरकार’ के बाद के सेंटेंस का इंतजार कर रही हूं.” आगे उन्होंने पंच मारने की इमोजी ड्रॉप की है और कहा कि अगर प्रैंक हुआ तो पंच मारूंगी.एक यूजर ने लिखा,कि- मैं नहीं मानता प्रैंक होगा पक्का.” एक दूसरे ने कमेंट किया, “कह दो ये झूठ है, प्रैंक हा न?” अब आशीष और एली सच में डेट कर रहे हैं या फिर ये प्रैंक है? इसको लेकर अभी तक कुछ भी क्लियर नहीं हुआ है.

 

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *