न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

झारखंड के यूथ आइकॉन करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, आर्यन गर्ग का होगा प्रधानमंत्री से सीधा संवाद

उमाकांत त्रिपाठी।झारखंड राज्य के युवा नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हुए यूथ आइकॉन आर्यन गर्ग देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगे।
यह ऐतिहासिक संवाद कार्यक्रम 09 से 12 जनवरी 2026 के दौरान भारत मण्डपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देशभर से चयनित युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, नवाचारकर्ता एवं नीति-निर्माता भाग ले रहे हैं।
इस मंच पर झारखंड से प्रतिनिधित्व करते हुए आर्यन गर्ग की उपस्थिति राज्य के युवाओं के लिए गर्व का विषय है।

संवाद के प्रमुख विषय : विकसित भारत 2047,युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका,शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक नवाचार,ग्रामीण विकास एवं युवा सशक्तिकरण, नेतृत्व और नीति निर्माण में युवाओं की भागीदारी।

आर्यन गर्ग का रहा योगदान
आर्यन गर्ग शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहे हैं। वे चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से झारखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास और सामाजिक चेतना के लिए कार्य कर रहे हैं।प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान वे झारखंड के युवाओं से जुड़े मुद्दे, शिक्षा में नवाचार, पर्यावरणीय चुनौतियां एवं स्थानीय नेतृत्व को सशक्त करने से संबंधित अपने विचार साझा करेंगे।

झारखंड के लिए हैं गौरव का क्षण
यह संवाद न केवल आर्यन गर्ग की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि- यह झारखंड के युवाओं की सोच, क्षमता और नेतृत्व को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर भी है।

Related Posts

1 of 936

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *