न्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

MP में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर: पचमढ़ी पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी विधायक-सांसद सीखेंगे मैनर

उमाकांत त्रिपाठी। एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आज से बीजेपी विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पचमढ़ी पहुंच चुके हैं।

16 जून तक चलेगा प्रशिक्षण
तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री शाह थोड़ी देर में करेंगे। 16 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। यानी, अगले तीन दिन पूरी सरकार पचमढ़ी से चलेगी।

अटल वाटिका पहुंचे सांसद-विधायक
इससे पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है।

माननीय नहीं कर पाएंगे फोन का इस्तेमाल
गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह और भूपेंद्र यादव भी पचमढ़ी पहुंच चुके हैं। सभी विधायक-सांसद 13 जून की रात को ही पचमढ़ी पहुंच गए हैं। प्रशिक्षण शिविर में विधायकों-सांसदों को मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। ट्रेनिंग कैम्प में प्रतिभागियों के मोबाइल उनके नाम के स्टिकर लगाकर साइलेंट मोड पर एक जगह रख दिए जाएंगे। ब्रेक के दौरान प्रशिक्षणार्थी विधायक, सांसद अपने मोबाइल पर बात कर सकेंगे।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *