न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

देश को आत्मनिर्भर बनाने में आपका योगदान सराहनीय… पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस अंदाज में विश किया बर्थडे

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और समझदारी से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री के भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की भी सराहना की।

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री के लिए लिखा बधाई संदेश
पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,कि- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने और हमारी सेनाओं को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय है। ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

गृह मंत्री शाह ने राजनाथ सिंह को दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजनाथ सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा, “रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति को निरंतर सुदृढ़ करने और रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में आप सराहनीय कार्य कर रहे हैं। संगठन से लेकर सरकार तक आपने सभी दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सामाजिक जीवन जीने वालों को प्रेरित किया है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

सीएम योगी  ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारतीय राजनीति में आदर्श, शुचिता और संयम की प्रतिमूर्ति, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका पांच दशकों से अधिक का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और नैतिक राजनीति का उज्ज्वल उदाहरण है। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इन शब्दों में दीं शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,कि- केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
राजनाथ सिंह का जन्म 1951 में उत्तर प्रदेश के बाभोरा (जिला चंदौली) गांव में हुआ था। वे देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं। उन्होंने 1974 में राजनीति शुरू की और 1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए। नवंबर 1999 में वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री थे। अक्टूबर 2000 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने, लेकिन उससे पहले। 2003 में वे वाजपेयी सरकार में कृषि मंत्री बने।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *