भारतहेडलाइंस

बहन अर्पिता ने मांगी भाई सलमान की सलामती की दुआ:निजामुद्दीन दरगाह पहुंच मांगी मन्नत, क्या बोले आयुष?

खबर टीम इंडिया की।बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। उनकी सलामती के लिए बहन अर्पिता ने हाल ही में दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह पर माथा टेका और मन्नत मांगी।
अर्पिता के दरगाह जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में अर्पिता ग्रीन अनारकली सूट में दिखाई दे रही हैं। अर्पिता के साथ उनका बेटा आहिल भी नजर आ रहा है।

आयुष शर्मा बोले
अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने भी हाल ही में ANI को दिए एक इंटरव्यू में सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर बात की है। उन्होंने कहा, ये हमारे लिए मुश्किल समय है। हमारा पूरा परिवार इस समय एक साथ है।आयुष ने आगे कहा, मामले की जांच चल रही है इसलिए अभी कुछ भी कहना मुनासिब नहीं होगा। मुंबई पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। इस समय मैं केवल उन सब लोगों को धन्यवाद कहना चाहूंगा जिन्होंने हमारे लिए दुआ की है। अब सलमान खान भी काम पर लौट चुके हैं।

14 अप्रैल को सलमान के घर हुई थी फायरिंग
14 अप्रैल, सुबह 5 बजे सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।
16 अप्रैल को मामले के दो मुख्य आरोपी सागर पाल और विकास उर्फ विक्की गुप्ता को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दोनों आरोपी सलमान को मारना नहीं, बल्कि डराना चाहते थे। इसी वजह से उनके घर के बाहर फायरिंग की थी।

सलमान के बेहद करीब हैं अर्पिता
अर्पिता की बात करें तो वो सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं लेकिन पूरा परिवार उन्हें जान से ज्यादा चाहता है। खासकर अर्पिता सलमान के बेहद करीब हैं।
8 नवंबर 2014 को अर्पिता आयुष के साथ हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस में शादी के बंधन में बंधी थीं। मार्च 2016 में उनके बेटे आहिल का जन्म हुआ। वहीं सलमान के जन्मदिन के मौके पर अर्पिता ने 27 दिसंबर, 2019 को बेटी आयत को जन्म दिया था।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 596

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *