न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने की थी 8 साल छोटे हिंदू एक्टर से शादी, रील के भतीजे से हो गया था इश्क

खबर इंडिया की।टीवी में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो लंबे वक्त से किसी शो में नजर नहीं आए. न ही उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट है. बावजूद इसके वो लग्जरी लाइफ जीते हैं. आज बात 44 साल की उस मुस्लिम एक्ट्रेस की करेंगे, जिसे अपने ही ऑनस्क्रीन भतीजे से प्यार हो गया था. बाद में उस हिंदू एक्टर से शादी की और अब दोनों का एक बेटा भी है.

एक्ट्रेस को आखिरी बार वेब सीरीज ‘डियर इश्क’ में देखा गया था, जो डिज्नी+हॉटस्टार पर आई थी. वहीं वो साल 2022 में टीवी सीरियल में दिखी थीं. उनके शो का नाम था- ‘फना: इश्क में मरजावां’. लेकिन उसके बाद से ही सिर्फ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. पर बावजूद इसके एक्ट्रेस लग्जरी लाइफ जी रही हैं, जानिए यह कौन हैं?

जी हां, यहां हम टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट की बात कर रहे हैं. जिन्होंने सीरियल “प्यार की ये एक कहानी” में सुयश राय की चाची का किरदार निभाया था. दरअसल सुयश उनके पति हैं और उनसे 8 साल छोटे भी हैं. दोनों को शो के दौरान प्यार हो गया था, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया.

हालांकि, किश्वर मर्चेंट मुस्लिम हैं और सुयश हिंदू हैं. तो दोनों की शादी में काफी दिक्कतें भी हुईं, लेकिन आखिर में दोनों ने धर्म की दीवार तोड़ एक दूसरे का हाथ थाम लिया. दोनों का साल 2021 में बेटा हुआ था, जिसका नाम- निरवार है.

यूं तो किश्वर मर्चेंट कई बड़े शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. पर अभी उनके पास कोई काम नहीं हैं. इस वक्त एक्ट्रेस का पूरा फोकस अपनी फिटनेस की तरफ है. जिसकी अक्सर तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. खासकर उनकी वेकेशन की तस्वीरें वायरल रहती हैं.

किश्वर मर्चेंट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. वहीं उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिसमें 11 महीने पहले बेटे का बर्थडे व्लॉग शेयर किया था. लेकिन उसके बाद से ही वहां एक्टिव नहीं दिखीं. एक्ट्रेस के यूट्यूब पर 1.02 लाख सब्सक्राइबर्स हैं.

1998 में करियर की शुरुआत करने वाली किश्वर मर्चेंट आज करोड़ों की मालकिन हैं. वहीं उनके पति सुयश भी कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं. वो लगातार काम कर रहे हैं. जल्द ही वो एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं.

Related Posts

पानी से लड़की का शरीर भिगाया, रंग लगाया.. होली के 3 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

खबर इंडिया की। होली के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

1 of 729

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *