स्वास्थ्य

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोविड पॉजिटिव, दोनों घर पर ही क्वारैंटाइन

13 जनवरी से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी में कोरोना की एंट्री हो गई है। बंगाल रणजी टीम के 7 खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब BCCI घरेलू टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आपात बैठक कर सकती है और ताजा स्थिति को देखते हुए रणजी ट्रॉफी का आयोजन आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि मौजूदा महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बंगाल क्रिकेट संघ ने सुरक्षा उपाय के रूप में सभी बंगाल क्रिकेटरों के RT-PCR टेस्ट किए थे। इसमें 7 खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं।

देश में कोरोना के मामले तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। रविवार 2 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में देश में कोरोना के 1.23 लाख मामले दर्ज किए गए। यह 12 हफ्ते में सबसे ज्यादा मामले थे। इससे पिछले हफ्ते (20-26 दिसंबर) में 41,169 मामले सामने आए थे। यानी एक हफ्ते में देश में कोरोना संक्रमण की दर लगभग तीन गुना हो गई। मामलों में 82 हजार की बढ़ोतरी हुई।

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोविड पॉजिटिव, दोनों घर पर ही क्वारैंटाइन
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जॉन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले मैं एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था। अब प्रिया और मैं संक्रमित हो गए हैं। हम दोनों घर पर ही क्वारैंटाइन हैं।

पटना के NMCH अस्पताल में 84 डॉक्टर्स पॉजिटिव

पटना के NMCH में 84 डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। NMCH से 194 लोगों का सैंपल लिया गया था। अब यहां इलाज करा रहे मरीजों में कोरोना चेन बनने की संभावना है। कई मेडिकल स्टॉफ भी चपेट में आ सकते हैं। क्योंकि, जिन डॉक्टर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे ड्यूटी पर थे। मेडिकल स्टॉफ के साथ-साथ मरीजों के भी संपर्क में थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 10 नए केस मिले
कर्नाटक में ओमिक्रॉन के 10 नए केस मिले हैं। राज्य में अब ओमिक्रॉन पीड़ितों की कुल संख्या 76 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर ने बताया कि बेंगलुरु में 8 केस मिले, जिनमें से 5 विदेश से लौटे हैं। 2 केस धारवाड़ से सामने आए हैं।

बंगाल में कोरोना की वजह से बेलूर मठ अगले आदेश तक बंद
बंगाल में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने बेलूर मठ को अगले आदेश तक बंद कर दिया। इससे पहले ममता सरकार ने बंगाल में 3 जनवरी से ज्यादातर संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया। बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने बताया कि सोमवार से राज्य में सभी सरकारी और निजी दफ्तर 50% क्षमता के साथ चलेंगे।

Related Posts

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *