मनोरंजन

सपना चौधरी के इस देशी लुक ने ढाया कहर, देखें तस्वीरें

हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी अपने डांस मूव्स से लोगों के दिल में जगह बना चुकी हैं. सपना के सिर्फ हरियाणा में ही नहीं, पूरे देश में लाखों फैन्स हैं. शायद यही वजह है कि उनका हर इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. देसी क्वीन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के लिए रील्स और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.     

फैन्स भी सपना की रील्स और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. रविवार को सपना ने अपने इंस्टा से कुछ तस्वीरें और एक रील शेयर की है. इस रील में सपना की उड़ती जुल्फें और कजरारी आंखें फैंस को दीवाना बना रही हैं. इस रील में सपना पहले  स्वेटशर्ट और ट्राउजर में दिखाई देती हैं और फिर ताली बजाते ही वह साड़ी में नजर आती हैं. 

सपना साड़ी में बेदह खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनका यह ट्रेडिशनल लुक देख उनके फैन्स अपना दिल हार बैठे हैं. रील शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन लिखा, “जब भी शंका में रहो, साड़ी पहन लो.” इस वीडियो को 20 घंटे में एक लाख 60 हज़ार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, 1300 से ज्यादा कॉमेंट्स आए हैं. इस रील पर एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा- ”क्या बात है मैडम, अपने तो आग लगा दी”. वहीं, दूसरे ने लिखा ‘अपने गर्दा उड़ा दिया.” कुछ लोगों ने सपना को जिम जाने की सलाह भी दी. 

बता दें कि सपना चौधरी के हरियाणवी डांस वीडियो यूट्यूब पर काफी वायरल होते रहते हैं. उनके एक-एक डांस वीडियो को करोड़ों में व्यूज मिलते हैं. बिग बॉस में शामिल होने के बाद सपना की पॉल्युलैरिटी में बढ़ोतरी हुई है. सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका ‘लोरी’ गाना इस साल का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था. इस गाने को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. 

इसके अलावा सपना के ‘गुर्शल,’ ‘घूम घाघरा,’ ‘फटफटिया,’ ‘बगड़ो’ और ‘बांगरो’ जैसे हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हुए हैं. इसके अलावा सपना के  ‘इंडिया गेट’, ‘अलट पलट’, ‘रेल की भांभरी’ गाने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं

Related Posts

दो भाईयों ने रचाई एक ही लड़की से शादी, अब पत्नी हुई प्रेग्नेंट, तीनों ने रील बनाकर ये बताया

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से जुड़ी एक अनोखी कहानी…

Tinder Show में बवाल: गालियां देते हुए लड़के को पीटने लगी लड़की, हंगामे के बीच उतरे कपड़े

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों तीखी बहस का विषय…

1 of 59

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *