स्वास्थ्य

15 से 18 साल के किशोरों के कोविड रोधी टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू: मांडविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के किशोरों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शनिवार से शुरू हो गया।

मांडविया ने ट्विटर के माध्यम से लोगों से अनुरोध किया कि वे टीकाकरण के लिए अपने परिवारों के पात्र किशोरों का पंजीकरण कराएं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बच्चे सुरक्षित, तो देश का भविष्य सुरक्षित। नववर्ष के अवसर पर आज (शनिवार) से 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। मेरा परिजनों से आग्रह है कि पात्र बच्चों के टीकाकरण के लिए उनका पंजीकरण कराएं।’’

उल्लेखनीय है कि 15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोरों के लिए टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हो जाएगा।

Related Posts

PM मोदी ने बताए आंवले के गुण, विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, जानिए खाने का सही तरीका

उमाकांत त्रिपाठी।आंवला भारतीय खान-पान और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लंबे समय से…

पीरियड्स बना कंगना रनौत के लिए मुसीबत, सांसद बोली- इसे मैनेज करना पॉसिबल नहीं

खबर इंडिया की। कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस हैं और वे किसी भी मुद्दे पर…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *