न्यूज़भारत

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

फ्रांस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को उनके लेखन व भाषणों के लिए अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ देने का एलान किया है।

नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 1802 में स्थापित फ्रेंच ऑर्डर ऑफ मेरिट को उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य आचरण के लिए सम्मानित किया जाता है।

थरूर ने ट्वीट किया, ‘फ्रांस के साथ हमारे संबंधों को संजोने वाला, भाषा से प्यार करने वाला और संस्कृति की प्रशंसा करने वाले के रूप में मैं इस तरह से पहचाने जाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन लोगों के लिए मेरा आभार और प्रशंसा जिन्होंने मुझे यह सम्मान देने के लिए उपयुक्त समझा है।’

बता दें कि 2010 में थरूर को स्पेनिश सरकार से भी इसी तरह का सम्मान मिला था, जब स्पेन के राजा ने उन्हें रॉयल स्पैनिश ऑर्डर ऑफ चार्ल्स III का एनकोमिएन्डा प्रदान किया था।

शशि थरूर दो बार के लोकसभा सांसद हैं और तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं।

उन्होंने पहले यूपीए सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और विदेश राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।

Related Posts

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *