अपराध

आईआईटी गुवाहाटी में एक छात्र ने की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश का रहने वाला 20 वर्षीय एक छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी में अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में पांचवें सेमेस्टर के छात्र गुडला महेश साई राज के तौर पर हुई है।

पुलिस का कहना है कि महेश ने कथित तौर पर ‘मानसिक दबाव’ के कारण रविवार को आत्महत्या कर ली।

अमिनगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।

आईआईटीजी ने एक बयान में दावा किया कि जिस युवक का शव छात्रावास से बरामद हुआ है, वह संस्थान का ‘‘पूर्व छात्र’’ था।

आईआईटी से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ‘‘खराब शैक्षणिक प्रदर्शन’’ के कारण छात्र को निलंबित कर दिया गया था।

बयान में कहा गया है कि संस्थान ने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है और वह परिसर पहुंच गए हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *