अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, मिलने जाओगी, जब साहिल की नानी से हुआ ये सवाल, मिला चौंकाने वाला जवाब

उमाकांत त्रिपाठी।Meerut Saurabh Murder case Update: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान की तबीयत बिगड़ने पर उसे सोमवार सुबह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम 6:50 बजे उसने नॉर्मल डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया। संयोग की बात ये है कि आज ही सौरभ का भी जन्मदिन होता है। वहीं इस दौरान अस्पताल परिसर में पुलिस तैनात रही।मुस्कान को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा महसूस होने पर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि- उसकी स्थिति सामान्य थी। अस्पताल प्रशासन उसे लगातार मॉनिटर कर रहा था। कई चिकित्सकों की टीम निगरानी में लगाई गई। शाम 6:50 बजे उसने एक बेटी को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

पुलिस सतर्क, अस्पताल में बढ़ाई निगरानी
मामला संवेदनशील है, इसलिए पुलिस ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मुस्कान की मेडिकल रिपोर्ट भी समय-समय पर ली जा रही है। आपको बता दें कि- मुस्कान की प्रेगनेंसी की खबरें आने के बाद से ही बच्चे के पिता को लेकर संशय बरकरार है। अब मुस्कान की डिलीवरी के बाद फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कोर्ट में चल रहा है ट्रायल
चर्चित सौरभ हत्याकांड में 21 नवंबर को कैब चालक अजब सिंह की कोर्ट में जिरह हुई थी। इससे पहले उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आरोपियों मुस्कान और साहिल की पहचान की थी। पुलिस लगातार अहम गवाहों को कोर्ट में पेश कर केस को मजबूत कर रही है।

सनसनीखेज हत्याकांड
सौरभ हत्याकांड की ये सनसनीखेज घटना तीन मार्च की है, जब मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर सौरभ के शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में डालकर सीमेंट का घोल डाल दिया था। इसके बाद साहिल सौरभ का सिर अपने घर ले गया था। हत्या के बाद दोनों शिमला घूमने चले गए और 17 मार्च को लौटे थे। 18 मार्च को मुस्कान ने अपनी मां को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी इस समय जेल में बंद हैं।

Related Posts

1 of 835

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *