अपराध

सैफ से हुई थी चोर की हाथापाई: एक्टर पर हुआ चाकू से वार, क्या अंदर ही था हमलावर?

खबर इंडिया की।बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने के बाद इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है. एक्टर पर बीती रात 2 बजे धारदार हथियार से वार किया गया, जिसमें वो जख्मी हो गए. जानकारी के मुताबिक, एक्टर के घर में चोर घुस आया था. एक्टर और चोर के बीच बहस और हाथपाई हुई, जिसके बाद सैफ पर चाकू से वार हुआ. फिलहाल एक्टर का इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है. सैफ अली खान, मुंबई के बांद्रा में अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनका अपार्टमेंट बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर सैफ के घर में चोर घुसे कैसे?

जानिए-कैसे घर में घुसे चोर?
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि- उन्हें रात 3 बजे के आसपास जानकारी मिली थी कि एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है. फिलहाल सैफ अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है. एक्टर अभी खतरे से बाहर हैं. पुलिस की एक्टर से कोई बात नहीं हुई है. इस हमले में सैफ अली खान के घर पर काम करने वाली महिला स्टाफ भी चोटिल हुई है.

सैफ पर हुआ हमले को लेकर सबसे बड़ा सवाल
जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सैफ अली खान के घर पर काम करने वाली महिला स्टाफ को पुलिस स्टेशन ले गई है. यहां पर उससे पूछताछ की जा रही है.
जब अनजान शख्स घर में दाखिल हुआ तब महिला स्टाफ ने उसे देखा और चिल्लाना शुरू किया था. इसके बाद सैफ अली खान, जो उस वक्त घर में ही मौजूद थे, उसके पास पहुंचे. इसके बाद हाथापाई हुई और महिला स्टाफ के हाथ पर चोट लग गई. सीसीटीवी फुटेज में कोई भी शख्स आते हुए या जाते हुए नहीं दिखाई दे रहा है. मेन गेट से अंदर कोई नहीं आया. फोर्स एंट्री का कोई साइन अबतक पुलिस को नहीं मिला है. जिस समय घटना घटी सैफ, करीना और उनके दोनों बच्चे घर पर ही थे. हमला होने के बाद सैफ अली खान के घर से पुलिस को फोन किया गया था.मुंबई पुलिस ने बताया कि- घटना से दो घंटे पहले की सीसीटीवी फुटेज को उन्होंने देखा है. फुटेज में कोई अंदर जाते हुए नजर नहीं आ रहा. ऐसे में पुलिस को शक है कि हमलावर अंदर ही था. मुंबई पुलिस की टीम सैफ अली खान के घर पहुंचकर हर एंगल से जांच कर रही है. एक्टर के घर के 5 स्टाफ मेंबर्स से पूछताछ की जा रही है.

 

सैफ अली खान के घर अटैक प्लान करके किया गया है
वैसे सबसे ज्यादा शक पुल‍िस को सैफ अली खान और करीना कपूर के घर में बनी एक डक्ट के रास्ते पर है. ये डक्ट बेडरूम में जाकर खुलती है. शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि- चोर इसी डक्ट से घर में दाखिल हुए होंगे. सीसीटीवी फुटेज में किसी के अंदर आने की तस्वीर नहीं है. घर में अनजान चेहरा आने की बात नहीं कही गई है. इसका मतलब ये अटैक प्लान करके किया गया है? आपको बता दें,कि- सैफ अली खान पर चाकू से हमला उनके बच्चों के कमरे में हुआ. एक्टर पर हमलावर ने 6 बार वार किया. इसकी वजह से उन्हें दो बड़े घाव हुए हैं. एक घाव उनकी रीढ़ के पास है, तो दूसरा गर्दन पर है. लीलावती अस्पताल में एक्टर का इलाज चल रहा है. सैफ को देखने के ल‍िए उनके बेटे इब्राह‍िम, बेटी सारा अली खान अस्पताल पहुंचे हुए हैं. फैन्स दुआ कर रहे हैं कि सैफ जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *