अपराध

डॉक्टर ने पत्नी को लिखा- अब जीना नहीं चाहता और आत्महत्या कर ली

नोएडा के सेक्टर- 128 में एक डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। उसने अपनी पत्नी को एक मैसेज भेजा कि अब जीने की इच्छा नहीं है। जिसके बाद इसकी सूचना उसकी पत्नी ने नोएडा में अपने परिचितों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस जब तक पहूंच पाती डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूरा वाकया नोएडा सेक्टर 125 का है जहां एक डॉक्टर जेपी अस्पताल में काम करता था। 36 वर्षीय डॉक्टर अपने परिवार से दूर अस्पताल के हॉस्टल में ही रहता था। बुधवार रात को उसने

अपनी पत्नी को मैसेज किया कि वो अब जीना नहीं चाहता है उसके बाद करीब 10 बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन कर रही है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *