अपराध

सनकी प्रेमी ने शादी के बाद भी प्रेमिका को नहीं छोड़ा, धक्के देकर छत से गिराया

नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक प्रेमी अपनी शादी के बाद भी अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ना चाह रहा था। जब प्रेमिका ने उसकी शादी के बाद उससे मिलने-जुलने से मना कर दिया तो उसने बहाने से मिलने के लिए बुलाकर छत की तीसरी मंजिल से धक्का देकर धकेल दिया जिससे उसकी प्रेमिका की मौत हो गई।

बता दें कि यह पूरा मामला नोएडा के होशियारपुर गांव का है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को तीसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या कर दी। प्रेमिका की हत्यारोपी गौरव अपनी शादी के बाद से ही लगातार उसे परेशान कर रहा था।

बताया जा रहा है कि छह महीने पहले ही इस युवक की शादी हुई है। जिसके बाद से युवती उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को अदालत में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नोएडा पुलिस युवक और युवती के मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे की जांच करके मामले के तह में जाने की कोशिश कर रही है।

लोगों ने बताया कि होशियारपुर निवासी युवती की गौरव से दोस्ती थी। गौरव बिजनौर का निवासी है जो नोएडा के सेक्टर-71 में रह रहा है। इसी साल छह महीने पहले ही गौरव की शादी हो गई थी। इसके बावजूद वह युवती का पीछा नहीं छोड़ रहा था, परंतु वह लड़की शादी होने के कारण उससे अलग होना चाहती थी। मंगलवार को गौरव ने मिलने के बहाने से युवती को होशियारपुर मार्केट में बुलाया था।

यहां बातचीत में युवती ने उससे अलग होने को कही तो गौरव ने तीसरी मंजिल से उसे धक्का दे दिया। जब युवती की मौत हो गई तो वह शव को छिपाने व जलाने के लिए ले जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *