न्यूज़

CVC Report: सीबीआई की जांच वाले 6,697 मामले कोर्ट में लंबित, 275 मामले 20 साल से लंबित

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर 2021 तक सीबीआई द्वारा जांचे गए भ्रष्टाचार के 6,697-मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं।

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

इनमें से 275 मामले 20 साल से अधिक समय से लंबित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 1,939 मामले 10 से 20 साल, 2,273 मामले 5 से 10 साल, 811 मामले 3 से 5 साल से लंबित हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भ्रष्टाचार के 645 मामले लंबित हैं। 35 मामले पांच साल से अधिक समय से लंबित हैं।

कुल मामलों में से 60 मामले तीन साल से अधिक लेकिन पांच साल से कम, 71 मामले दो साल से अधिक लेकिन तीन साल से कम, 162 मामले एक साल से अधिक लेकिन दो साल से कम और 317 मामले एक साल से कम समय के लिए जांच के दायरे में हैं।

आयोग ने कहा कि रिपोर्ट हाल ही में समाप्त हुए सत्र में संसद में पेश की गई और बुधवार को सार्वजनिक की गई।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *