न्यूज़

सोनाली फोगाट के शरीर पर जबरन हुए थे कई वार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट की ऑटोप्सी (पोस्टमॉर्टम) रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोनाली फोगाट की ऑटोप्सी रिपोर्ट में ‘शरीर पर किसी कुंद वस्तु से जबरन कई बार वार करने’ का उल्लेख है। एक अधिकारी ने गुरुवार को ये जानकारी दी। गोवा पुलिस ने फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के तुरंत बाद उनके दो सहयोगियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को हत्या का आरोप दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 42 वर्षीय फोगाट की मौत से जुड़े मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) को जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर वासी को आरोपी बनाया गया है। फोगाट 22 अगस्त को जब गोवा पहुंची थीं तो सांगवान और वासी उनके साथ थे। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने दोनों के खिलाफ बुधवार को अंजुना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आज दिन में गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में फोगाट का पोस्टमॉर्टम किया गया।

इससे पहले सोनाली फोगाट के भाई ढाका ने गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि फोगाट की हत्या उनके दो सहयोगियों ने की। उन्होंने कहा कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगाट ने अपनी मां, बहन और परिवार के एक अन्य व्यक्ति से बात की थी। ढाका ने कहा कि वह परेशान लग रही थीं और उन्होंने अपने दो सहयोगियों के खिलाफ शिकायत की।

हरियाणा के हिसार की रहने वाली फोगाट (42) भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार थीं। पुलिस के अनुसार, उन्हें संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह नार्थ गोवा जिले के अंजुना में सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *