न्यूज़

भारत ने रचा इतिहास, 200 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

भारत ने आज कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। दो साल पहले शुरू हुई कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में वैसे तो देश पहले ही अग्रणी रहा है। भारत ने कोरोना वायरस के आने के 11 महीने बाद ही वैक्सीन इजात कर ली थी, जो दुनिया के कई बड़े देश भी नहीं कर सके थे। लेकिन आज भारत ने बड़ा रिकार्ड कायम किया है। देश ने 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के आंकड़े को पार कर लिया है। इस बड़े आंकड़े को पार करते ही पीएम मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बधाई दी है। 

पीएम ने देशवासियों को बधाई देने हुए कहा कि भारत ने फिर इतिहास रच दिया है। वैक्सीन की 200 करोड़ डोज का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। पीएम ने कहा कि देश को उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को गति दी और अहम योगदान दिया। पीएम ने कहा कि भारत के इस अभियान ने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी देश को 200 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश यह दिन हमेशा याद रखेगा।

भारत द्वारा कोरोना टीकाकरण के रिकार्ड बनाने पर WHO ने भी बधाई दी है। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डा पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि 2 बिलियन से अधिक COVID-19 वैक्सीन डोज देने के लिए भारत को बधाई। यह देश की प्रतिबद्धता और चल रही महामारी के प्रभाव को कम करने के प्रयासों का एक बड़ा सबूत है। 

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *