न्यूज़भारत

बीजेपी ने जारी की 15 नामों वाली चौथी लिस्ट, पुडुचेरी की 1 और तमिलनाडु के 14 प्रत्याशियों का किया ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इसमें पुडुचेरी की एक और तमिलनाडु की 14 सीटों पर कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया। एक दिन पहले तीसरी लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।​​​​​​तेलंगाना की राज्यपाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है। तमिलनाडु में लोकसभा की कुल 39 सीटें हैं, इनमें से भाजपा ने 10 पट्टाली मक्कल काची (PMK) को दी हैं। इस तरह राज्य में 6 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान बाकी है।

उम्मीदवारों के नाम
तिरुवल्लुवर पीवी बालागणपति
चेन्नई नॉर्थ आरसी पॉल कनगराज
तिरुवन्नामलई ए.अस्वथामन
नमक्कल केपी. रामलिंगम
तिरुप्पुर एपी. मुरुगानंदम
पोलाची के. वसंथराजन
करूर वीवी. सेंथलीनाथन
चिदंबरम पी. करथियायिनी
नागपत्तनम एसजीएम रमेश
तंजावूर एम. मुरुगानंदम
शिवगंगा देवनंथन यादव
मदुरै रामा श्रीनिवासन
विरिधुनगर राधिका सरथकुमार
तेंकाशी बी. जॉन पांडियन
पुडुचेरी ए. नमस्सिवायम

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 877

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *