न्यूज़भारतहेडलाइंस

अमेठी में बीजेपी का शक्ति प्रर्दशन: गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, स्मृति ईरानी को वोट देने की अपील

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अमेठी पहुंचे। यहां रामलीला मैदान से उन्होंने 1 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रथ पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी भी उनके साथ रहीं। रोड शो में काफी भीड़ रही। अमित शाह और स्मृति ईरानी लोगों पर फूल बरसाए। लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।
अमित शाह ने कहा- राहुल कहीं से भी चुनाव लड़ें, हार जाएंगे। भाजपा अमेठी, रायबरेली सीट जीतेगी। जनता को तय करना है कि किसे चुनना है? कांग्रेस PoK को छोड़ना चाहती है। भाजपा PoK को हासिल करना चाहती है।भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा- 20 मई को सारे रामभक्त लोकतंत्र का हनुमान बन जाइए।

शाह बोले
इससे पहले उन्होंने ललितपुर और बांदा में भी जनसभाओं को संबोधित किया। बांदा में शाह ने कहा- अगर मान लो इंडी वालों की सरकार बन भी गई तो क्या शरद पवार पीएम बन सकते हैं? ममता बहन बन सकती हैं क्या, लालू बन सकते हैं क्या, स्टालिन बन सकते हैं क्या? पूछने पर कहते हैं बारी-बारी से हम प्रधानमंत्री बन जाएंगे। राहुल बाबा, ये परचून की दुकान नहीं है। ये इतना बड़ा देश है। देश चलाने के लिए मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए, 56 इंच के सीने वाला प्रधानमंत्री चाहिए।

शाह बोले
शाह ने ललितपुर में कहा- पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत का है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे। कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान को सम्मान दो। उनके पास एटम बम है। उनसे PoK मत मांगों। मैं कहना चाहता हूं कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार है। हम एटम बम से नहीं डरते।
शाह झांसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। अनुराग का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन से हैं। जबकि बांदा से रके सिंह पटेल भाजपा प्रत्याशी हैं।

अमेठी में अमित शाह का रोड शो शुरू
अमेठी में अमित शाह का रोड शो चल रहा है। रथ पर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी भी उनके साथ है।

शाह बोले
बांदा में अमित शाह ने कहा- ये पूरा घमंडिया गठबंधन परिवारवादियों का गठबंधन है। ये अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं। शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। ममता अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं।
ये चुनाव सांसद बनाने का नहीं, रामभक्तों पर गोली चलाने वाले और श्रीराम मंदिर बनाने वालों के बीच का चुनाव है। यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। रामभक्तों और कारसेवकों पर गोली चला दी गई। सरयू खून से लाल हो गई। आज वही लोग आपसे वोट मांगने निकले हैं। अखिलेश बाबू, डिंपल भाभी, राहुल बाबा, सोनिया जी…सबको राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन ये लोग नहीं गए, क्योंकि अपने वोट बैंक से डरते हैं।

शाह बोले
कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर कहते हैं, पाकिस्तान के पास एटम बम है, पीओके मत मांगो। अरे मणिशंकर अय्यर, हम भाजपा वाले हैं, डरना नहीं जानते, आपको डरना है तो डरो। पीओके भारत का है, भारत का रहेगा और हम पीओके को लेकर रहेंगे। ये फारुख अब्दुल्ला और मणिशंकर अय्यर हमको डराते हैं। इस देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं। हमें डरने की जरूरत नहीं। ये खड़गे जी हैं न, वो कहते हैं, यूपी और बुंदेलखंड वालों का कश्मीर से क्या लेना देना? अरे खड़गे जी आपको नहीं मालूम बांदा का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान दे सकता। भारत को 370 से मुक्त करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया।

शाह बोले
ये चुनाव देश के विकास का चुनाव है। ये चुनाव देश को सुरक्षित करने का है। ये चुनाव हमारे धर्म और संस्कृति की रक्षा का चुनाव है। ये चुनाव भारत को महान बनाने का है। ये चुनाव देश के गरीबों का कल्याण करने का चुनाव है। ये चुनाव बुंदेलखंड की प्यास बुझाने का चुनाव है।
एक जमाने में बुंदेलखंड से बाहुबली पूरे देश में जाते थे। आप तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बना दीजिए, हमारा बुंदेलखंड यहां से बाहुबली की जगह उद्योगपति पूरे देश में भेजने का काम करेगा।इस भूमि ने मुगलों के सामने भी लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के सामने भी लड़ाई लड़ी। अब हमारे देश में मौजूद देशी अंग्रेजों के खिलाफ भी बुंदेलखंड को लड़ाई लड़नी है।

 

शाह बोले
शाह ने कहा-मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद, योगी जी मुख्यमंत्री बने और उत्तर प्रदेश के विकास की शुरुआत हुई। एक जमाना था जब UP में देशी कट्टे बनते थे। लेकिन मोदी जी ने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाया, अब यहां तोप के गोले बनते हैं। पाकिस्तान ने अगर कोई भी गलती की, तो ये बुंदेलखंडी गोला पाकिस्तान पर गिरेगा और उसका सफाया कर देगा।शाह ने कहा- कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ना चाहती है। उनके नेता कहते हैं कि दक्षिण भारत और उत्तर भारत, देश के 2 हिस्से कर दीजिए। मैं बताना चाहता हूं कि मोदी जी फिर से आने वाले हैं। मोदी जी के रहते कोई भी भारत को तोड़ नहीं सकता।शाह ने कहा-चुनाव के 4 चरण समाप्त हो चुके हैं। 4 चरण में मोदी जी 270 सीटें लेकर ट्रिपल सेंचुरी की ओर आगे बढ़ गए हैं। राहुल बाबा के इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है। अब ये निश्चित हो गया है कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

शाह बोले
शाह ने कहा-मुझे बताइए जो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में न आए क्या उनके साथ ओरछा वाले रहते सकते हैं। कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि पाकिस्तान को सम्मान दो। उनके पास एटम बम है। उनसे पीओके क्यों मांगते हो। आप बताइए कश्मीर भारत का है कि नहीं। ये कहते हैं एटम बम के डर से पीओके को छोड़ दो। पीओके भारत का है और ये भारत का होकर रहेगा। हम उनसे इसे लेकर ही रहेंगे।

अमित शाह बोले
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे, इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ होगा। एक तरफ 12 लाख करोड़ का घपला करने वाले राहुल बाबा एंड कंपनी है। दूसरी ओर दस साल तक काम करने करने पीएम मोदी हैं। ये मुकाबला एक ओर चांदी के चम्मच लेकर पैदा होने वाले राहुल बाबा और अखिलेश यादव हैं। दूसरी ओर चाय बेचने वाले हमारे पीएम मोदी हैं। एक ओर गोली चलाने वाली समाजवादी पार्टी है, दूसरी ओर राम मंदिर बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *