न्यूज़भारतहेडलाइंस

जमशेदपुर के घाटशिला में पीएम मोदी की जनसभा: जेएमएम-राजद ने झारखंड को बनाया लूट का अड्डा

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज जमशेदपुर के घाटशिला में सभा हुई। जहां उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस को विकास का कखग भी नहीं मालूम है। झारखंड राज्य इतना अमीर है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं। कांग्रेस-जेएमएम-राजद ने झारखंड को लूट का अड्डा बना रखा है। प्रदेश के नाम से नोटों का पहाड़ याद आता है।

पीएम बोले
हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना कहा कि यहां तो लूट ऐसी है कि इनलोगों ने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ी। सोच लीजिए चोरी की कैसी आदत लगी है। वहीं राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि शहजादे की भाषा माओवादियों जैसी है, वो उद्योग और निवेश का विरोध करते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। जेएमएम-कांग्रेस ने केवल अपनी तिजौरियां भरी हैं। कांग्रेस से देश के संविधान को खतरा है। ओबीसी-पिछड़ों के आरक्षण को ये छीनना चाहते हैं।पीएम यहां भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। एनडीए कैंडिडेट और सांसद विद्युत वरण महतो के सामने जेएमएम के समीर मोहंती हैं।

 

कांग्रेस से संविधान को खतरा है पीएम बोले
पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों से संविधान को खतरा है। इंडी गठबंधन वाले ओबसी, एससी एसटी का आरक्षण खत्म कर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। मैंने इनसे कहा कि लिखकर दो कि ओबीसी, पिछड़ों का आरक्षण मुसलमानों को नहीं देंगे, लेकिन ये चुप्पी साधे हैं। अबतक कोई जवाब नहीं आया है।
पीएम ने आगे कहा संसद की सीट इन्हें खानदानी लगती है। खुद रिटायर हो रहे हैं तो सालों से समर्पित कार्यकर्ता को नहीं मिलेगा। बेटे को सौंप रही हैं। ऐसी परिवार वाली पार्टियों से झारखंड को बचाना है।

पीएम बोले
पीएम ने कहा कि शहजादे वायनाड से भागकर रायबरेली गए हैं। और सबको बोल रहे हैं, ये मेरी मम्मी की सीट है। अरे कोई बच्चा भी स्कूल जाता है तो नहीं कहता कि ये मेरे पापा का स्कूल है। भले ही वो स्कूल में पढ़ाते हैं। उनकी मम्मी भी कह रही हैं कि मैंने अपना बेटा सौंप दिया है। लोग पूछते है कि बेटे को रायबरेली देने आई हो, लेकिन कोविड के समय क्या एक बार भी हमारा हाल पूछा था।पीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे की भाषा माओवादियों, नक्सलियों वाली है। वैसे भी नक्सली उद्योग लगाने वालों से रंगदारी मांगते ही है। आप बताइए ऐसे नोटों के पहाड़ लगाने वालों को एक भी वोट मिलना चाहिए क्या। कांग्रेस ने कभी भी आपकी परवाह नहीं की।

पीएम बोले
कांग्रेस शास्ति राज्य के सीएम को चुनौती देता हूं। ये कोई पॉलिटिक्ल स्टेटमेंट नहीं है। ये मेरी उनको चुनौती है। क्योंकि शहजादे उद्योग का विरोध करते हैं, निवेश का विरोध करते हैं। उनके राज्यों का क्या होगा। कौन उद्योगपति वहां उद्योग लगाएंगे। मैं उन राज्यों के नव जवानों से पूछता हूं कि शहजादे की भाषा से कौन उद्योग आएगा। उद्योगपति भी सोचेंगे कि जब शहजादे की ऐसी भाषा है तो सीएम भी वैसे ही होंगे। फिर जब आपके राज्य में उद्योग नहीं आए तो मुझे मत कहना।

पीएम बोले
पीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने टू जी घोटाला, कोयला समेत कई घोटाला किया। घोटालों के रिकॉर्ड बनाए। पीएम ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि नौकरी के बदले गरीब लोगों से पैसा लिया गया। गरीब आदिवासियों की जमीन हड़पी गई। सेना की जमीन तक हड़पी गई। नोटों के ढेर जो बरामद हुए हैं, वो पैसे किसके हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये सारे पैसे आपके हक का पैसा है। भोले-भाले आदिवासी, दलितों और पिछड़ों का पैसा है। क्या ये लोग काली कमाई में से एक भी रुपया आपके बच्चे को देते क्या

पीएम बोले
झारखंड खनिज संपदा में उतना सबल है, लेकिन यहां इतनी गरीबी क्यों है। झारखंड का नाम सुनते ही नोटों के ढेर की बात याद आती है। कांग्रेस और झामुमो वालों ने अपने घरों में काली कमाई जमा कर रखी है। कांग्रेस और झामुमो और राजद ने हमारे झारखंड को हर मोर्चे पर लूटा है।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस को विकास का क-ख-ग भी नहीं मालूम है। इनका काम है झूठ बोलो, जोर से बोलो, धर-बोलो-उधर बोलो। ये गरीबों की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे। मुझे गालियां देंगे। इससे ज्यादा कुछ कर ही नहीं सकते हैं।

पीएम बोले
पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि 4 जून को परिणाम क्या आने वाला है। जमशेदपुर केवल एक शहर नहीं, बल्कि मिनी हिंदुस्तान है।
हैट्रिक की तैयारी में विद्युत वरण महतो

पीएम बोले
जमशेदपुर से दो बार सांसद रहे विद्युत वरण महतो एकबार फिर मैदान में हैं। उनके सामने झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती हैं, जो कड़ी चुनौती दे रहे हैं। यहां बाहरी और स्थानीय प्रत्याशी जैसे मुद्दे कभी हावी नहीं रहे। जाति-वर्ग को भी तवज्जो नहीं दिया गया। इस चुनाव में भाजपा जीतने में सफल रही तो विद्युतवरण महतो एक नया रिकार्ड बनाएंगे। यहां से अब तक जीत की हैट्रिक बनाने का रिकार्ड किसी के खाते में नहीं है। बता दें कि जमशेदपुर में 25 मई को वोट डाले जाएंगे।

पीएम बोले

जमशेदपुर संसदीय सीट के छह विधानसभा क्षेत्र में से किसी पर भी भाजपा का विधायक नहीं है। बहरागोड़ा से समीर मोहंती, घाटशिला से रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार और जुगसलाई से मंगल कालिंदी झामुमो से विधायक हैं। जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय सरयू राय और जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस के बन्ना गुप्ता विधायक हैं

पीएम बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस मैदान से सभा को संबोधित करेंगे, वहां उनसे पहले पूर्व पीएम राजीव गांधी सभा को संबोधित कर चुके हैं। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में आने वाले घाटशिला में बड़ा मसला ये है कि 10 साल से हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कई माइंस बंद पड़े हुए हैं।
यहां के लोगों को रोजगार के लिए बाहर पलायन करना पड़ रहा है। 5 साल से धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मामला भी अधर में है। यहां के लोगों को उम्मीद है कि पीएम नरेंद्र मोदी के आने से हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खुलने और एयरपोर्ट बनने की आशा जगेगी।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *