राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (SOG) ने रविवार को राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) अधिकारी के साथ अपने 6 साल के बेटे की मौजूदगी में कथित तौर पर यौन गतिविधियों में शामिल रही निलंबित महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।
एसओजी के एक अधिकारी ने बताया कि महिला कांस्टेबल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरपीएस अधिकारी हीरालाल सैनी भी 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में है।
अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल को कालवाड क्षेत्र से उसके चाचा के घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल को पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और उससे वीडियो के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि एसओजी ने निलंबित आरपीएस अधिकारी हीरालाल सैनी को पोक्सो अधिनियम के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। यह अधिकारी हाल ही में एक महिला कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक अवस्था वाले कथित वीडियो को लेकर विवाद में आया था। अधिकारी व महिला कांस्टेबल को विभागीय जांच के बाद नैतिक कदाचार के मामले में आठ सितंबर को निलंबित कर दिया गया था।
सूत्रों ने बताया कि वीडियो अजमेर जिले के पुष्कर कस्बा स्थित एक लग्जरी रिजॉर्ट में महिला कांस्टेबल के मोबाइल फोन से 10 जुलाई को बनाया गया था।
आरपीएस अधिकारी हीरा लाल सैनी अजमेर के ब्यावर में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात था जबकि महिला कांस्टेबल जयपुर में तैनात थी।
महिला कांस्टेबल के जन्मदिन के मौके पर दोनों रिजॉर्ट पहुंचे थे।
एसओजी सूत्रों के अनुसार रिजॉर्ट के कमरे से लगे एक निजी स्विमिंग पूल में अधिकारी और कांस्टेबल ने यौन गतिविधियां कीं। उनके साथ छह साल का बच्चा भी मौजूद था। महिला कांस्टेबल वीडियो क्लिप को एक अलग फोल्डर में सेव कर रही थी लेकिन अनजाने में उसने वीडियो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया जिसे उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने देख लिया।
वीडियो क्लिप सामने आने के बाद नैतिक दुराचार के आरोप में बुधवार को निलंबित हीरा लाल सैनी और कांस्टेबल के अलावा दो अन्य आरपीएस अधिकारियों तथा जयपुर एवं नागौर के दो थानाधिकारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
महिला कांस्टेबल के पति ने दोनों के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी शिकायत नागौर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भेजी थी। शिकायत छितावा थानाधिकारी प्रकाशचंद मीणा को 10 अगस्त को भेजी गई थी लेकिन उन्होंने मामला दर्ज नहीं किया।
इससे पहले, जुलाई के आखिरी सप्ताह में महिला कांस्टेबल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उसे फोन कर, उसके अश्लील वीडियो अपने पास होने की बात की और 10 लाख रुपये मांगे।
इस मामले में छितावा थानाधिकारी प्रकाश चंद मीणा और कालवाड थानाधिकारी गुरूदत्त सैनी, कुचामन के क्षेत्राधिकारी मोटाराम बेनीवाल और झोटवाडा सहायक पुलिस आयुक्त हरिशंकर शर्मा को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया था।
सूत्रों ने बताया कि विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों को मामले की जानकारी थी लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
अश्लील वीडियो वायरल मामले में महिला कांस्टेबल की गिरफ्तारी
Related Posts
Rajasthan Hotel Viral Video: राजस्थान के होटल में नेपाली वेटर से महिला का दिल हो गया खुश, फिर ये वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली: Rajasthan Hotel Viral Video इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो…
OYO Room Viral Video: बॉयफ्रेंड ने चुपके से OYO Room में बनाया गर्लफ्रेंड का 41 सेकेंड का वीडियो, वायरल वीडियो में क्या
OYO Room Viral Video. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल होने का…
Jabalpur Hotel Viral News: फर्श पर पर पड़ी साड़ी और पति के कपड़े… अचानक होटल पहुंची वाइफ ने हसबैंड को रंगेहाथ पकड़ा, गर्लफ्रेंड को नहीं दिया कपड़े पहनने का भी मौका
Jabalpur Hotel Viral News. मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक होटल के अंदर पति को…
Viral Video: ये मेरे पति के साथ बिना कपड़ो के लेटी थी… पत्नी ने दूसरी लड़की के साथ गर्लफ्रेंड को पकड़ा, सड़क पर निकाली परेड
Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…
Bijnor Hotel Viral Video: चार घंटे तक होटल रूम के अंदर पत्नी मना रही थी गैर मर्द के साथ रंगरलियां, दोनों बाहर निकले तो सामने खड़ा था पति
Bijnor Hotel Viral Video बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक होटल के बाहर…
Noida Viral Video: कार में कपल का वीडियो वायरल, बॉयफ्रेंड के ‘आम पक गए’ कमेंट पर मचा बवाल, यूजर्स बोले अश्लील
सोशल मीडिया पर Noida Viral Video तेजी से चर्चा में है। वायरल हो रही एक छोटी…
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर धोया, जीता क्रिकेट का गोल्ड मेडल, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया
ख़बर इंडिया की। जापान के निशिन में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट…
Noida Viral Video: नशे में डूबी लड़की ने युवक को दी गालियां-धमकी, गाड़ी की चाबी निकालकर करने लगी बेशर्मी
सोशल मीडिया पर Noida Viral Video तेजी से चर्चा में है। वायरल हो रहे वीडियो में…
Satna Student Assault Case: सेक्स करने से मना किया तो गर्लफ्रेंड और सहेलियों से पिटवाया, 10 महीने से परेशान कर रहा था युवक, MP का अनोखा केस
Satna Student Assault Case. मध्य प्रदेश के सतना में एक कॉलेज छात्रा के साथ…
Nidhi Tiwari Death: MP में फांसी के फंदे पर लटकी मिली 30 साल की ‘मिस प्रिटी इंडिया’, फेसबुक पर इन फोटो के साथ की थी ये आखिरी पोस्ट
सिंगरौली। वाराणसी की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी कॉन्टेस्ट…














