दुनिया

22 महीने बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का ट्विटर अकाउंट रिस्टोर

ट्विटर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी हो गई है। यह ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद हुआ है। ट्विटर पर 22 महीने बाद पूर्व राष्ट्रपति की वापसी हो गई है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ट्विटर के पुराने मालिकों ने ट्रंप का अकाउंट स्थायी रुप से बंद कर दिया था क्योंकि उन्होंने ट्विटर पर भड़काऊ पोस्ट किया था।

लेकिन अब ट्विटर के नए बॉस बनने के बाद एलन मस्क ट्विटर में कई बदलाव कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक पोल कराया था कि क्या ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी होनी चाहिए तो इस पोल में भाग लेने वाले 15 मिलियन लोगों ने इच्छा जताई कि हां ट्विटर पर ट्रंप की वापसी होनी चाहिए।

इसके तुरंत बाद ही ट्विटर पर ट्रंप के अकाउंट को रिस्टोर कर दिया गया। इसके लिए बकायदा एलन मस्क ने ट्वीट कर लोगों को जानकारी भी दी कि ट्रंप के अकाउंट को रिस्टोर कर दिया गया।

उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में ट्विटर पर और भी कई बदलाव हो सकते हैं। वैसे भी ट्विटर के कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई कर्मचारियों को निकालकर ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

Related Posts

1 of 87

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *