दुनिया

भूकंप के झटकों से दहल गया इंडोनेशिया, चारों तरफ चीख-पुकार, 160 की मौत और 700 घायल

इंडो भूनेशिया में भूकंप आने से भारी तबाही हुई है। यह भूकंप इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आई। जिसमें लगभग 150 लोगों की मौत जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। भूकंप के बाद लोग डरे हुए हैं।

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। इससे सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा. 

इंडोनेशिया की मौसम एवं जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी ने बताया कि भूकंप के बाद 25 झटके और दर्ज किए गए. जिससे लोग अब भी डरे हुए हैं। भूकंप के कारण मरीजों को आनन फाफन में डॉक्टरों ने अस्पताल से बाहर निकाला. अस्पतालों से मरीजों को सुरक्षित निकालने के बाद ही डॉक्टरों ने राहत की सांस ली. बता दें कि इस दौरान गंभीर मरीजों का इलाज ठप रहा. 

भूकंप की वजह से घंटों तक बिजली भी गायब रही. डरे लोगों में बेचैनी थी क्योंकि बिजली नहीं रहने के कारण उन्हें न्यूज़ चैनलों से अपडेट नहीं मिल पा रहा था. इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि अब भी 25 लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं, रेस्क्यू अभियान रात तक चलेगा. हमारा प्रयास सभी को सुरक्षित निकालना है.

Related Posts

1 of 94

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *