दुनिया

कश्मीरी नेताओं की पीएम मोदी की बैठक से पहले पाकिस्तान की गीदड़भभकी

24 जून को कश्मीरी नेताओं के साथ होने पीएम नरेंद्र मोदी की मुलाकात होगी. लेकिन उससे पहले ही पाकिस्तान का दर्द सामने आ गया है. पाकिस्तान ने गीदड़भभकी दी है कि वो घाटी को बांटने और उसकी जनसांख्यिकी को बदलने के भारत के किसी भी कदम का विरोध करेगा.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के ऑफिस के मुताबिक, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि भारत को पांच अगस्त 2019 की कार्रवाई के बाद कश्मीर में कोई और अवैध कदम उठाने से बचना चाहिए.

बता दें कि पाकिस्तान का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 14 नेताओं को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है. माना जा रहा है कि इस बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में विधान सभा चुनाव कराने का खाका तैयार किया जाएगा.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के पांच अगस्त 2019 के कदम का पूरी तरह से विरोध किया है और इस मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया है.

Related Posts

1 of 100

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *