दुनिया

रूस दौरे पर पीएम मोदी: अपने तीसरे टर्म में ये बड़े काम करेगी एनडीए सरकार, भारतीय समुदाय के लोगों को किया संबोधित

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री ने आज मॉस्को में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री को सुनने के लिए समारोह में मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 9 जुलाई है आज के ही दिन मुझे शपथ लिए पूरा एक महीना हुआ है। आज से ठीक 1 महीने पहले मैंने भारत के पीएम पद की शपथ पीएम नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने आज मॉस्को में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय के लोग प्रधानमंत्री को सुनने समारोह में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा,”मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज 9 जुलाई है, आज के ही दिन मुझे शपथ लिए पूरा एक महीना हुआ है। आज से ठीक 1 महीने पहले मैंने भारत के पीएम पद की शपथ ली थी। उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था कि अपने तीसरे टर्म में मैं तीन गुनी ताकत से काम करूंगा, तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा।

पीएम मोदी ने कहा कि ये भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी 3 का अंक छाया हुआ है। सरकार एक लक्ष्य है, तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना। सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाना। सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं, तो कहते हैं कि ‘भारत बदल रहा है।’ भारत का कायाकल्प, भारत का नव-निर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं।

पीएम मोदी ने आगे भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा,”भारत को हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी करने में केवल एक दशक लगा। भारत को 40,000 किलोमीटर से अधिक रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करने में केवल एक दशक लगा। इससे दुनिया को हमारे देश की क्षमता का एहसास होता है। इससे दुनिया को विश्वास होता है कि ‘भारत बदल रहा है।”

बताते चलें कि पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए सोमवार शाम रूस पहुंचे। फरवरी 2022 में मॉस्को द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से मोदी की यह पहली रूस यात्रा है। उनकी पिछली यात्रा 2019 में हुई थी, जब उन्होंने सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लिया था।

Related Posts

अनुतिन बने थाईलैंड के नए प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- और मजबूत करेंगे साझेदारी

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अनुतिन चर्नविराकुल को…

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

कार में पीएम मोदी-पुतिन के बीच क्या बातचीत हुई.? अब खुला राज, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में चीन के तियानजिन…

1 of 84

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *