उमाकांत त्रिपाठी। राहुल गांधी रायबरेली में कीर्ति चक्र सम्मानित कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। शहीद की पत्नी स्मृति से भुए मऊ गेस्ट हाउस में पहुंच गई हैं। 3 दिन पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से स्मृति ने कीर्ति चक्र सम्मान लिया था।

राहुल मंगलवार सुबह 10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचे। रास्ते में रुक कर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में 15-20 मिनट तक रुके। वोटिंग के दिन भी इसी मंदिर में पूजा की थी। राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं, वकील, डॉक्टर संघ और व्यापार मंडल से मुलाकात करेंगे। रायबरेली एम्स भी जाएंगे। 5 दिन में राहुल का यह दूसरा यूपी दौरा है। 3 जुलाई को राहुल हाथरस गए थे। उन्होंने हाथरस पीड़ितों से मुलाकात की थी।
3 दिन पहले कैप्टन अंशुमान सिंह को मिला था कीर्ति चक्र
3 दिन पहले सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उनके बलिदान की गाथा सुनाई गई तो मां मंजू और पत्नी स्मृति की आंखें डबडबा गईं। दोनों ने खुद को संभाले रखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कीर्ति चक्र अपने हाथों में लिया। आंखें उस वक्त नम थीं, लेकिन चेहरे गर्व से भरे थे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को असम-मणिपुर का दौरा किया था। उन्होंने असम के बाढ़ पीड़ितों और मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल ने मणिपुर के हालात पर राज्य की गवर्नर अनुसुइया उइके से भी मुलाकात कर अपना पत्र सौंपा था। राहुल ने आधे घंटे से ज्यादा समय तक गवर्नर से चर्चा की थी। हुई।

इस दौरान राहुल ने कहा था कि मणिपुर में मेरा तीसरा दौरा है। मुझे लगा था कि यहां के हालात में सुधार हुआ होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। ग्राउंड लेवल पर कोई इम्प्रूवमेंट नहीं है। मणिपुर को लेकर केंद्र सरकार बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है। मुझे नहीं लगता कि यहां के हालात सुधरेंगे।













