न्यूज़भारत

परंपरागत वेशभूषा में दिखे “महंत” योगी आदित्यनाथ, महानवमी के अवसर पर किया कन्या पूजन

नवरात्र के नौवें दिन गोरक्षनाथ मंदिर का माहौल देखने वाला होता है। हर साल के भांति इस साल भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी आदित्यनाथ ने कुँवारी कन्याओं का विधिवत पूजन करके उन्हें भोजन करवाया है। रीतिरिवाजों के अनुसार, माँ भगवती के नौ रूपों के प्रतीक नौ कन्याओं और एक भैरव बाबा के प्रतीक एक बालक का पूजन किया जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित प्रख्यात गोरक्षनाथ मठ में सभी कन्याओं का पैर धोकर उन्हें तिलक करके माला पहनाया। इसके बाद मठ में ही बना खाना खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से सभी कन्याओं और बटुक भैरव को खिलाया है। खाना खिलाने के सभी को भेंट भी मुख्यमंत्री ने दिया है। इतना ही आज इस मौके पर सैंकड़ो के संख्या में बच्चें गोरक्षनाथ मठ में आये हुए थे। आये सभी बच्चों को खाना और दक्षिणा दिया गया है। इस मौके पर बच्चों का उत्साह देखने लायक था। बता दें, यह आयोजन हर वर्ष मठ में किया जाता है। योगी आदित्यनाथ नवरात्र का व्रत करते हैं। इस दौरान वो अधिकतर गोरखपुर में ही निवास करते हैं। वहीं आज योगी आदित्यनाथ परंपरागत महंत के परिधान में भी दिखाई दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह मातृ शक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसलिए वर्ष में दो बार और मातृ शक्ति के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करने के लिए लोग इन आयोजनों से जुड़ते हैं। मैं प्रदेश वासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देता हूं।”

बता दें, गोरक्षनाथ मठ में नवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। खास कर विजयादशमी के मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा देखने लायक होता है। इस यात्रा के संचालन खुद योगी आदित्यनाथ करते हैं। साथ ही संतो के आपसी विवादों को निबटाने के लिए योगी दंडाधिकारी के रूप में भी नज़र आते हैं। इस दौरान वो गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *