राजनीति

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर उनका इलाज किया. इस बीच तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव भी उनके आवास पर पहुंचे. जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप को बुखार है. बता दें कि हाल ही में उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है. 

डॉ. एस के सिन्हा ने कहा कि RJD नेता की तबीयत खराब है. डॉक्टरों की एक टीम पटना में उनके आवास पर पहुंच चुकी है. उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें शरीर में हल्का दर्द हो रहा है और बुखार है. कुछ दिन पहले उन्होंने वैक्सीन ली थी. उन्हें सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं है.’

सोमवार को RJD की स्थापना की 25वीं सालगिरह मनाई गई. इस दौरान तेज प्रताप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा साथ ही अपनी तुलना पिता लालू प्रसाद यादव से कर डाली. उन्होंने कहा कि मेरी बातों का लोग मजाक उड़ाते हैं और उस पर हंसते हैं. ऐसे ही मेरे पिता की बातों पर लोग हंसते थे. कुछ लोग तो मुझे यहां तक कहते हैं कि मैं दूसरा लालू यादव हूं.

Related Posts

होटल में 3 लड़कियों के साथ पकड़े गए MP के कांग्रेस नेता… जीतू पटवारी ने लिया सख्त एक्शन

उमाकांत त्रिपाठी।असम में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास को…

1 of 214

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *