राजनीति

बीजेपी से सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य का टिकट तय, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की।

पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे और हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने कौशांबी की सिराथू सीट से पल्लवी पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है, यहां पटेल का मुकाबला भाजपा नेता एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से होगा।

पार्टी ने सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है । मिश्रा का मुकाबला भाजपा के राजराजेश्वर सिंह से होगा ।

राजराजेश्वर सिंह को मंगलवार शाम भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया जो उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (यूपीपीपीएस) से वर्ष 2007 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में प्रतिनियुक्ति पर गए थे और उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली।

Related Posts

दुबई के क्राउन प्रिंस से हुई पीएम मोदी की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने प्रिंस को दिया ये खास तोहफा.!

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में दुबई के…

1 of 225

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *