साइंस टेक

पीएम मोदी के इस प्लान ने रोशन किए 10 लाख घर, इन राज्यों ने हासिल किया सौर ऊर्जा का टारगेट

उमाकांत त्रिपाठी।नई दिल्ली. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) के तहत 10 लाख घरों में अब सोलर पैनल लग चुके हैं. यह योजना 13 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी. इस योजना का लक्ष्य 2026-27 तक 1 करोड़ घरों तक सोलर ऊर्जा पहुँचाना है.

जानें-दुनिया की सबसे बड़ी रूफटॉप सोलर योजना
PMSGMBY दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर पहल है. इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली दी जाती है. इससे लोगों की बिजली की लागत काफी कम हो जाती है. अब तक 47.3 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं और 6.13 लाख लाभार्थियों को 4,770 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है.इस योजना के तहत 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के माध्यम से 2 लाख रुपये तक का बिना किसी गारंटी के ऋण 6.75 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध है. अब तक 3.10 लाख ऋण आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1.58 लाख स्वीकृत किए गए हैं और 1.28 लाख वितरित किए गए हैं. सब्सिडी 15 दिनों के अंदर ट्रांसफर कर दी जाती है. कई लाभार्थियों के बिजली के बिल शून्य हो गए हैं.

चंडीगढ़ तथा दमन दीव में 100% लक्ष्य पूरा कर लिया है
चंडीगढ़ और दमन दीव ने सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य 100% पूरा कर लिया है. यह स्वच्छ ऊर्जा अपनाने में देश का नेतृत्व कर रहे हैं. राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ये राज्य कुल इंस्टॉलेशन आंकड़ों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. सरकार सभी राज्यों में योजना के सुचारू और समय पर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रगति की निगरानी कर रही है.

हर इंस्टालेशन से 100 पेड़ के बराबर कार्बन उत्सर्जन घटा
PMSGMBY के तहत प्रत्येक सोलर इंस्टॉलेशन 100 पेड़ लगाने के बराबर कार्बन उत्सर्जन को कम करता है. यह भारत को एक स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ले जा रहा है. नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने को बढ़ावा देकर, यह योजना भारत में एक अधिक टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा मिश्रण में योगदान दे रही है. मंत्रालय के अनुसार,इस योजना के तहत सौर ऊर्जा में बदलाव कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगा, जो अपने कार्बन पदचिह्न को कम करने की भारत की प्रतिबद्धता का समर्थन करता है.

Related Posts

दो सिर वाले जीव के राज से उठा पर्दा, डायनसोर काल में भी पाए जाते थे, इस रिसर्च से चौंक गई दुनिया

उमाकांत त्रिपाठी।दो सिर वाले जीवों की बातें अक्सर हमें चौंका देती हैं. कभी सांप,…

चंद्रयान-3 के 2022 की तीसरी तिमाही के दौरान लॉन्च होने की संभावनाः डॉ. जितेन्द्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान…

1 of 8

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *