धर्म -अध्यात्म

प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ: टाइट रहेगी पीएम मोदी सिक्योरिटी,इंतजाम, आठ को एसपीजी, नौ को PMO की टीम संभालेगी सुरक्षा की कमान

उमाकांत त्रिपाठी।महाकुंभ का औपचारिक शुभारंभ करने 13 दिसंबर को तीर्थराज आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज हो गई है। पीएम मोदी के लिए वाराणसी से मिनी क्रूज निषादराज, कस्तूरबा व पुनपुन को लाया जा चुका है। संगम नोज पर भी जनसभा स्थल को भी तैयार किया जा रहा है।
इसके साथ ही आठ दिसंबर को एसपीजी यहां डेरा डाल देगी। इसके अलावा नौ दिसंबर को पीएमओ के अफसरों की टीम भी आ जाएगी। दोनों टीमें सुरक्षा और तैयारियों की कमान संभाल लेगी। दूसरी ओर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की प्रत्येक दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रगति समीक्षा कर रहे हैं। देर शाम वह तैयारियों की वीडियो के साथ प्रगति की जानकारी लेते हैं।

पीएम के कार्यक्रम को लेकर 24 घंटे पहले संगम नोज कर दिया जाएगा सील
एसपीजी और पीएमओ की टीम तथा विशेष सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों के लिए सर्किट हाउस, आठ गेस्ट हाउस तथा 12 होटलों के 225 कमरे आठ दिसंबर से 14 दिसंबर तक के बुक हो गए हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ठीक 24 घंटे पहले फ्लीट रिहर्सल के बाद ही संगम नोज सील कर दिया जाएगा। साथ ही किला स्थित अक्षयवट कारिडोर, बड़े हनुमान मंदिर कारिडोर 13 दिसंबर की सुबह जैसे ही प्रधानमंत्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वैसे ही सील हो जाएगा।

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के किए गए है कड़े इंतेजाम
पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए झूंसी और अरैल स्थित व्यूइंग सेंटरों से कड़ी निगरानी की जाएगी। दोनों व्यूइंग सेंटर में छह सीटर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर हैं। इसके अलावा महाकुंभ मेला के 20 सीटर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा एमसीआर आइसीसीसी में 20 सीटर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर निगरानी की जाएगी।पीएम के संगम स्थित जनसभा स्थल के पास ही स्मार्ट पार्किंग भी बनाई जा रही है, जहां पीएम की सुरक्षा के साथ ही वीवीआइपी की गाड़ियां पार्क हो सकेंगी। वैसे प्रधानमंत्री के आते ही परेड मैदान में ही आम वाहनों को रोक दिया जाएगा।पीएम के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी की एक टीम आठ दिसंबर की रात तथा नौ दिसंबर को दूसरी व तीसरी टीम आ जाएगी। नौ दिसंबर को ही विशेष प्लेन से पीएओ की भी टीम यहां पहुंच जाएगी।

 

Related Posts

महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद क्या बोले पीएम मोदी, यूपी सरकार ने भी जारी किया बयान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को त्रिवेणी संगम में डुबकी…

विदेशी महिला ने बिकिनी पहनकर लगाई गंगा नदी में छलांग, वायरल वीडियो पर मचा बवाल

उमाकांत त्रिपाठी।ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला घाट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *