दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लॉन्च: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500 मिलेंगे, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। देश की राजधानी दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना लॉन्च की। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की।

कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी
इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में योजना को मंजूरी दी गई। दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान AAP के महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने के वादे के सामने भाजपा ने 2500 रुपए देने का वादा किया था।

पार्टी को इसका फायदा मिला और भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की, जबकि AAP 22 सीटों पर सिमट गई।

क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष
योजना लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा- मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। योजना तुरंत शुरू की जाएगी। बीजेपी की चुनावी सफलता में महिलाओं की भूमिका को स्वीकार करते हुए नड्डा ने कहा, ‘दिल्ली की जीत महिलाओं के समर्थन के बिना संभव नहीं थी।’

उधर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि- हमने एक कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता मैं स्वयं करूंगी। इसमें मंत्री प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और आशीष सूद भी रहेंगे।

 

 

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 792

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *