खेलकूद

आस्ट्रेलिया दूसरे एशेज टेस्ट में जीत के करीब

आस्ट्रेलिया को दूसरा एशेज टेस्ट जीतने के लिये आखिरी दिन सोमवार को इंग्लैंड के चार विकेट और लेने हैं जबकि पूरे दो सत्र का खेल बाकी है।

इंग्लैंड ने 486 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले सत्र में छह विकेट 142 रन पर गंवा दिये । इंग्लैंड ने चार विकेट पर 82 रन से आगे खेलना शुरू किया था लेकिन 15 गेंद बाद ही माइकल स्टार्क ने ओली पोप (चार) को आउट कर दिया जिन्होंने दूसरी स्लिप में स्टीव स्मिथ को कैच थमाया ।

स्टार्क अगले ओवर में एक और विकेट ले लेते लेकिन विकेटकीपर एलेक्स कारी की गलती से जोस बटलर को जीवनदान मिल गया । बटलर ने विकेट के पीछे कैच उछाला लेकिन गेंद कारी और पहली स्लिप में खड़े डेविड वॉर्नर के बीच रह गई।

दस ओवर बाद स्पिनर नाथन लियोन ने बेन स्टोक्स को आउट किया जिन्होंने 77 गेंद में 12 रन बनाये ।

लंच के समय बटलर 16 और क्रिस वोक्स 28 रन बनाकर खेल रहे थे ।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *