क्रिकेट

गोपनीय रिपोर्ट लीक होने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मांगी पुलिस से मदद

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने रविवार को कहा कि एक ‘जाने पहचाने’ खिलाड़ी के कथित तौर पर नशीली दवाओं का इस्तेमाल करने की गोपनीय रिपोर्ट मीडिया में लीक होने के बाद उसने पुलिस से मदद मांगी है।

‘द ऐज’ समाचार पत्र में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि उसे एक महिला और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के पूर्व ‘इंटीग्रिटी’ प्रमुख सीन कैरोल के बीच फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें इस महिला ने आरोप लगाया है कि एक खिलाड़ी कोकीन का इस्तेमाल कर रहा था और बालकनी में नग्न होकर कई महिलाओं के साथ नृत्य कर रहा था। इस महिला ने खुद को उच्च श्रेणी की ‘एस्कार्ट’ बताया था।

हॉकले ने पूर्व खिलाड़ी पर लगे आरोपों को “निराधार” करार दिया।

हॉकले ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने आज सुबह रिपोर्ट देखी। यह रिपोर्ट निराधार हैं। गोपनीय जानकारी को किसी भी तरह से चुराना अपराध है। हमने पुलिस को इस बारे में सूचित किया है और हम विक्टोरिया पुलिस की मदद ले रहे हैं।’’

मेलबर्न के दैनिक समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिकॉर्डिंग गुमनाम पते से ‘एन्क्रिप्टेड’ (कूट रूप में) ईमेल के जरिये समाचार पत्र को भेजी गयी है।

इस रिकार्डिंग को लीक करने वाले ने व्यक्ति ने स्वयं को क्रिकेट आस्ट्रेलिया का पूर्व कर्मचारी बताया है जो ‘इंटीग्रिटी यूनिट’ की कमियों को उजागर करना चाहता है।

कैरोल ने एक साल पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया को छोड़ दिया था।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 52

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *