क्रिकेटखेलकूद

रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने

मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। आईपीएल 2022 के 23वें लीग मैच में रोहित शर्मा ने जैसे ही पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना 25वां रन बनाया, वैसे ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बना लिए और ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए। भारत के लिए सबसे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली ने हासिल की थी। इस तरह रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। इसमें इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट के रन भी शामिल हैं।

पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा ने चौथे ओवर में कगिसो रबाडा की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया और इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 10000 रन पुरे किया। रोहित टी20 क्रिकेट में 10 हजार या इससे ज्यादा रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए। रोहित से ज्यादा भारत के लिए टी20 रन सिर्फ विराट कोहली ने बनाए हैं। विराट के नाम 10379 टी20 रन हैं।

मगर इस मुकाबले में रोहित शर्मा 17 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28 रन ही बना सके और वह आउट हो गए, मगर उन्होंने आउट होने से पहले एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वही 199 रन के स्कोर को चेज कर रही मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 12 रनो से हरा दिया।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *